मुंबई की लोकल ट्रेन में यात्री को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mumbai , 4 जुलाई . Mumbai की उपनगरीय रेल सेवा में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बोरीवली के बाद एक बार फिर गंभीर चिंता पैदा करने वाली घटना सामने आई है. गोवंडी से चेंबूर के बीच चलती लोकल ट्रेन में एक यात्री को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो social media पर वायरल होने के बाद एलटीटी रेलवे Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान रमजान फकीर मोहम्मद इब्राहीम कुरेशी उर्फ इब्बा (36) निवासी शिवाजी नगर के रूप में की गई है.

रेलवे Police के अनुसार, 29 जून को social media पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें Mumbai की डाउन दिशा में चलने वाली लोकल ट्रेन में यह घटना रिकॉर्ड की गई थी. यह लोकल ट्रेन सीएसएमटी से रवाना हुई थी और रात करीब 22:34 बजे गोवंडी स्टेशन के आसपास से गुजर रही थी. इसी दौरान गोवंडी और चेंबूर रेलवे स्टेशन के बीच एक यात्री सुरेंद्र शुक्ला (55) निवासी उलवे, नवी Mumbai के साथ आरोपी का विवाद हो गया.

पीड़ित शुक्ला ने बताया कि उन्होंने गोवंडी से ट्रेन पकड़ी थी, और आरोपी नशे में धुत होकर फोन पर किसी से गाली-गलौच कर रहा था. डिब्बे में महिला यात्रियों के होने के चलते उन्होंने उसे गाली-गलौच न करने को कहा, जिससे आरोपी भड़क गया. विवाद के दौरान आरोपी ने अचानक आक्रामक रुख अपनाते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और पीड़ित यात्री को जान से मारने की धमकी दी. इस घटना से पूरे डिब्बे में भय और तनाव का माहौल बन गया. ट्रेन में मौजूद किसी अन्य यात्री ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर social media पर साझा किया, जो कुछ ही घंटों में तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो सामने आने के बाद रेलवे Police ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की. डिटेक्शन टीम ने तकनीकी विश्लेषण के साथ रेलवे स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों के cctv फुटेज खंगाले. जांच के दौरान आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया गया और उसे रे रोड रेलवे स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया गया.

ओपी/डीकेपी