मुंबई : लिफ्ट में नाबालिग के सामने अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार

Mumbai , 13 जुलाई . Mumbai के दहिसर इलाके से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां नासिर अमीन पठान नाम के एक आरोपी को लिफ्ट के अंदर एक नाबालिग के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

दरअसल, Mumbai के दहिसर Police स्टेशन इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई, जहां दहिसर के जनकल्याण नगर शांति नगर इलाके की एक बिल्डिंग की लिफ्ट में नाबालिग के सामने एक युवक अश्लील हरकत करते हुए पकड़ा गया.

आरोपी की पहचान 27 वर्षीय नासिर अमीन पठान के रूप में हुई है, जो 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची को घूरते हुए लिफ्ट के अंदर ही अश्लील हरकत कर रहा था.

इस दौरान लिफ्ट के अंदर ही पास में खड़ी एक महिला नासिर की हरकत देखकर चिल्लाई और पूछा कि वह क्या कर रहा है? महिला ने कहा, “बाहर निकल, मैं तेरा वीडियो बनाकर वायरल करती हूं.” इसके बाद नासिर वहां से 8वीं मंजिल से भाग निकला. चश्मदीद महिला ने उक्त नाबालिग को उसके घर पहुंचाया. पीड़ित बच्ची ने पूरी वारदात की जानकारी अपने परिजनों को दी.

पीड़ित के पिता ने दहिसर Police स्टेशन में 11 जुलाई को संबंधित जानकारी देकर मामला दर्ज कराया, जिसके तहत दहिसर Police ने आरोपी नासिर अमीन पठान को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

बता दें कि Mumbai से एक इसी प्रकार का दूसरा मामला भी सामने आया, जहां दक्षिण Mumbai के पायधुनी (दाना बंदर) इलाके में एक नाबालिग के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले में गिरफ्तार सुरक्षा गार्ड को पॉक्सो अदालत ने 18 जुलाई तक Police हिरासत में भेज दिया है. Police मामले की जांच कर रही है.

Police के मुताबिक, घटना 12 जुलाई को उस समय हुई, जब करीब 7 वर्षीय बच्ची आवासीय भवन के वॉशरूम में गई थी. आरोप है कि उसी इमारत में तैनात सुरक्षा गार्ड भी वॉशरूम में पहुंचा और बच्ची का यौन शोषण किया. घटना में बच्ची घायल हो गई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है.

डीके/एबीएम