
नोएडा, 8 अगस्त . नोएडा के एक्सप्रेसवे थाने की Police ने पत्नी की गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपी को Saturday को छपरौली टी-प्वाइंट, सेक्टर-168 नोएडा से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान करीब 40 वर्षीय ढेना लोहरा पुत्र होपना लोहरा के रूप में हुई है.
Police के मुताबिक, आरोपी मूलरूप से Jharkhand के साहिबगंज जिले का रहने वाला है और वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-168 स्थित निम्बस अरिस्टा के लेबर कैंप की झुग्गी में रह रहा था. Police के अनुसार, मामला 31 जुलाई 2026 का है. उस दिन आरोपी ढेना लोहरा का अपनी पत्नी गीता कुमारी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के दौरान हुई मारपीट और घटनाक्रम में गीता कुमारी की गैर इरादतन मौत हो गई.
घटना के बाद मामले की जानकारी Police को दी गई. इसके संबंध में वादी की ओर से 1 अगस्त 2026 को थाना एक्सप्रेसवे में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया. प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना एक्सप्रेसवे Police ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. मुकदमा दर्ज होने के बाद Police आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. Police टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश और जानकारी जुटाने का काम किया.
इसी क्रम में Saturday को Police को आरोपी के सेक्टर-168 क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना मिली. सूचना के आधार पर थाना एक्सप्रेसवे Police ने कार्रवाई करते हुए छपरौली टी-प्वाइंट, सेक्टर-168 नोएडा से आरोपी ढेना लोहरा को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद Police आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है.
Police मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. Police द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का स्थायी पता बरा खट्टा पानी, थाना तालझारी, जिला साहिबगंज, Jharkhand है. वह पिछले कुछ समय से नोएडा में रहकर मजदूरी से जुड़ा काम कर रहा था और सेक्टर-168 स्थित निम्बस अरिस्टा के लेबर कैंप की झुग्गी संख्या 127 में रह रहा था.
Police का कहना है कि मामले में आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है. घटना के कारणों और विवाद से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच भी की जा रही है.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content