कर्नाटक के हुलिमावु में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

Bengaluru, 17 अगस्त . कर्नाटक के हुलिमावु ट्रैफिक Police स्टेशन के एक कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट करने के आरोप में Police ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.

यह घटना Sunday दोपहर 3 बजे बी.जी. रोड के गोट्टिगेरे जंक्शन पर हुई. Police कॉन्स्टेबल अरुण मंजप्पा बडागौद्रा उस समय अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. तभी एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उनसे बहस करने लगा. आरोप है कि उस व्यक्ति ने Policeकर्मी से गालीगलौज की, सिर से टक्कर मारी और चेहरे पर मुक्का मार दिया.

इससे कॉन्स्टेबल को चोटें आईं और खून भी बहने लगा. हमलावर ने Policeकर्मी को अपना काम करने से रोका और फिर मौके से भाग निकला.

घायल कॉन्स्टेबल ने हुलिमावु Police स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. Police ने तुरंत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी. Monday सुबह Police टीम ने आरोपी का पता लगा लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी का नाम मंजूनाथ सी. है. वह गोट्टिगेरे मंजन्ना के नाम से भी जाना जाता है. 65 वर्षीय मंजूनाथ वीआईपी स्ट्रीट, गोट्टिगेरे, बी.जी. रोड, Bengaluru का रहने वाला है.

प्राप्त जानकारी के मतुाबिक, आरोपी ने जानबूझकर ड्यूटी पर तैनात Policeकर्मी पर हमला किया. इस मामले में आगे की जांच जारी है. Police आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी.

यह पूरा ऑपरेशन इलेक्ट्रॉनिक सिटी डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर ऑफ Police श्री नारायण एम. (आईपीएस) के मार्गदर्शन में और इलेक्ट्रॉनिक सिटी सब-डिवीजन के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ Police सतीश के.एम. के नेतृत्व में चलाया गया.

हुलिमावु Police स्टेशन के Police इंस्पेक्टर जगदीश आर. और उनकी टीम ने आरोपी को सफलतापूर्वक पकड़ा. Police ने आम लोगों से अपील की है कि वे कानून का सम्मान करें और Police कर्मियों के साथ सहयोग करें.

ड्यूटी पर तैनात किसी भी Policeकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार या मारपीट करना गंभीर अपराध है. ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी. जांच पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा. Police इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

एसएचके/पीएम