झारखंड के दुमका में दोस्त की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या, आरोपी फरार

दुमका, 26 जुलाई . Jharkhand के दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र में एक युवक पर उसके ही करीबी दोस्त ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद से आरोपी फरार है और Police उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Police के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आरोपी की पत्नी और मृतक के बीच कथित नजदीकी संबंध का मामला सामने आया है. हालांकि Police का कहना है कि इस पहलू की अभी जांच की जा रही है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, मृतक Friday को अपने दोस्त के घर गया था और रात वहीं रुका था. Saturday दोपहर वह घर में चारपाई पर सो रहा था. इसी दौरान आरोपी ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां Sunday को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मृतक के पिता ने Police को दिए बयान में आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या उसके दोस्त ने की है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. Police उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी की पत्नी और मृतक के बीच कथित प्रेम संबंध को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के कारण हत्या की वारदात हुई. मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि मामले की जांच जारी है. पूछताछ के दौरान मृतक और आरोपी की पत्नी के बीच कथित नजदीकी संबंध होने की जानकारी मिली है, लेकिन इसकी पुष्टि के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

उन्होंने बताया कि मृतक के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट के मामलों में भी केस दर्ज थे और वह दो बार जेल जा चुका था. Police ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

एसएनसी/एसके