
ग्रेटर नोएडा, 26 जुलाई . उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में देर रात एक सफाई कर्मचारी समेत दो लोगों की मौत हो गई. एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दोनों लोग बेहोश हुए थे. अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसाइटी में यह घटना हुई. बताया गया कि सफाई कर्मचारी शशिकांत शर्मा सोसाइटी में एसटीपी टैंक की सफाई कर रहा था. इस दौरान वो बेहोश हो गया. सफाई कर्मचारी को बचाने के लिए एक सिक्योरिटी गार्ड नीचे उतरा, जो बाद में खुद भी बेहोश हो गया.
इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया. Police को भी मामले की सूचना दी गई. मौके पर फायर टीम बुलाई गई, जिसके बाद दोनों को बाहर निकाला गया. बाद में सफाई कर्मचारी शशिकांत शर्मा और सिक्योरिटी गार्ड आकाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. फिलहाल, Police ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
इससे पहले, नॉलेज पार्क इलाके में स्थित कला धाम सोसाइटी में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से छह साल के बच्चे की मौत हो गई. मृतक बच्चे की पहचान अव्यान सूर्य के रूप में हुई, जो केंद्रीय विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल सिवान यादव के बेटे थे. Police और स्थानीय निवासियों के मुताबिक, बोरवेल के काम के लिए लगभग 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था और हाल ही में हुई बारिश के बाद वह बारिश के पानी से भर गया था.
बताया गया कि अव्यान साइट के पास दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी वह गलती से पानी से भरे गड्ढे में गिर गया. स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
फिलहाल, इस मामले में आरोपी कॉन्ट्रैक्टर को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने कॉन्ट्रैक्टर और दो साइट सुपरवाइजर के खिलाफ First Information Report दर्ज कराई. साथ ही, दोनों की सेवाएं खत्म कर दी गईं. Police अधिकारियों ने कहा कि अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है.
–
डीसीएच/
Skip to content