
New Delhi, 24 जुलाई . रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. President ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. बिट्टू पंजाब से आते हैं और राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उनके इस्तीफे को Political रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
हालांकि, इस्तीफे के पीछे की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है, लेकिन Political गलियारों में इसे पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है.
इस्तीफा देने के बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा कर President द्रौपदी मुर्मु और Prime Minister Narendra Modi का आभार जताया. बिट्टू ने अपने संदेश में लिखा कि उन्हें India Government में राज्य मंत्री के रूप में देश की सेवा करने का अवसर देने के लिए President और Prime Minister का हृदय से धन्यवाद.
उन्होंने कहा कि India के लोगों, विशेष रूप से अपने प्रिय पंजाब की सेवा करना उनके लिए सम्मान की बात रही है. उन्होंने यह भी कहा कि वे सेवा, राष्ट्रवाद और Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में विकसित India के विजन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेंगे.
रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने संदेश में लिखा कि उनकी सार्वजनिक सेवा की यात्रा नए संकल्प और समर्पण के साथ आगे भी जारी रहेगी. बिट्टू का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब पंजाब में Political गतिविधियां तेज हो रही हैं और सभी प्रमुख दल आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं. ऐसे में उनके अगले Political कदम पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं.
बिट्टू अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ सकते हैं. बिट्टू पूर्व Chief Minister बेअंत सिंह के पोते हैं. वह साल 2024 में भाजपा में शामिल हुए थे और Lok Sabha चुनाव लड़ा था लेकिन वह असफल रहे.
बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया, इसके बाद उनका यह इस्तीफा आया है. उन्होंने अगस्त 2024 से जून 2026 तक Rajasthan से राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्य किया.
–
एएमटी/
Skip to content