घुसपैठ के मुद्दे पर बोले अबू आजमी, एक भी बांग्लादेशी नहीं मिला, एसआईटी की रिपोर्ट कहां?

नंदुरबार, 3 जून . Samajwadi Party के विधायक अबू आजमी ने अवैध बांग्लादेशी नागरिकों, ‘लव जिहाद’, किसानों की आत्महत्या और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण जैसे मुद्दों पर Government की नीतियों पर निशाना साधा.

नंदुरबार में मीडिया से बातचीत करते हुए अबू आजमी ने केंद्र और Maharashtra Government पर गंभीर आरोप लगाए. घुसपैठ के मुद्दे पर अबू आजमी ने कहा, “जन्म प्रमाण पत्र रोक दिए गए थे. आज हजारों बच्चों को उनके प्रमाण पत्र नहीं मिले हैं. एक एसआईटी बनाई गई थी, लेकिन आज तक एसआईटी की रिपोर्ट जमा नहीं की गई है. एक भी बांग्लादेशी नहीं मिला. अगर देश में बांग्लादेशी मौजूद हैं, तो वे अंदर कैसे आए? Government तो भाजपा चला रही है और सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उन्हीं की है. यह सब जान-बूझकर किया जा रहा है ताकि बार-बार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा सके.

आजमी ने कहा, “‘जिहाद’ एक बहुत ही सम्मानित शब्द है, जिसका मतलब संघर्ष है. ‘लव जिहाद’, ‘लैंड जिहाद’ जैसे शब्द बकवास हैं. प्राचीन काल से हिंदू-मुस्लिम शादियां होती रही हैं. संविधान कहता है कि 18 साल की उम्र के बाद कोई भी व्यक्ति आजाद है और जिससे चाहे शादी कर सकता है. मैं गारंटी दे सकता हूं कि India में ऐसा कोई मुस्लिम संगठन नहीं है जो कहता हो कि हिंदू लड़कियों से शादी करो. इस मुद्दे को जान-बूझकर निशाना बनाया जा रहा है.”

उन्होंने किसानों की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा, “यह Government क्या गारंटी देगी कि Maharashtra में किसानों की सबसे ज्यादा आत्महत्याएं रुक जाएंगी? हर Government आती है और चली जाती है. किसान 4-5 हजार, 15 हजार, 20 हजार के कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या कर रहे हैं. बहुत सहानुभूति दिखाई जाती है, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है.”

Samajwadi Party के विधायक ने आरोप लगाया कि मुसलमानों का ध्रुवीकरण कर इसे गांवों तक फैलाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा, “वे कहते हैं कि पूरे देश को ‘हरा’ बना देंगे और दावा करते हैं कि वे Chief Minister बनेंगे.”

डीकेपी