अभिषेक बनर्जी मामले में अबू आजमी ने भाजपा पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

Mumbai , 1 जून . Maharashtra से Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब से भाजपा ने वहां Government बनाई है, तब से वहां पर कानून व्यवस्था का बुरा हाल हो गया है.

सपा के वरिष्ठ नेता अबू आजमी ने से बातचीत में कहा कि बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी काफी खराब हो गई है. अगर ममता बनर्जी इसके खिलाफ आंदोलन कर रही हैं, तो सत्ता पक्ष को आंदोलन की पूरी अनुमति देनी चाहिए. कानून के दायरे में रहकर किसी को भी आंदोलन करने की अनुमति होनी चाहिए. मैं समझता हूं कि राहुल गांधी ने भी समर्थन दिया है और इंडिया गठबंधन के सभी दलों को ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए इस आंदोलन को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए.

आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले को लेकर कर्नाटक के मनोनीत Chief Minister डीके शिवकुमार के बयान का समर्थन करते हुए अबू आजमी ने कहा कि हर बड़ी-बड़ी कंपनियां Gujarat जा रही हैं और जहां तक फाइनल मुकाबले की बात है तो वह भी Gujarat में हुआ. मुझे लगता है कि फाइनल मुकाबला Bengaluru में होना चाहिए था.

बंगाल में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर हुए हमले को लेकर अबू आजमी ने कहा कि वहां जब से भाजपा का प्रभाव बढ़ा है, तब से कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर होती जा रही है. कुर्बानी के मुद्दे पर भी काफी बहस और रुकावटें देखने को मिली हैं. मेरा मानना है कि यह सब भाजपा के कारण हुआ है. मैं समझता हूं कि भाजपा के आने से बंगाल की सूरत बहुत खराब होती जा रही है.

अबू आजमी ने अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा हटाने पर कपिल सिब्बल के बयान पर कहा कि भाजपा बदले की भावना से बहुत काम करती है. जो भी विपक्ष के लोग हैं, उनके यहां ईडी की रेड, इनकम टैक्स की रेड कराई जाती है और उनकी सुरक्षा हटा ली जाती है. मैं समझता हूं कि लोकतंत्र में ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए. साफ-सुथरे तरीके से चुनाव लड़िए और जो चुनकर आए, उसके साथ अच्छे संबंध होने चाहिए. मेरा मानना है कि भाजपा जो कर रही है, विपक्षी नेताओं की सुरक्षा हटाना उचित नहीं है. अगर उन्हें कुछ होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी बीजेपी की होगी.

उन्होंने लाड़की बहन योजना से लगभग 80 लाख महिलाओं का नाम बाहर होने पर कहा कि चुनाव से पहले इस तरह की घोषणा करना ही उचित नहीं है. मैं समझता हूं कि सरकारी पैसे बांटकर वोट लिए गए थे. चुनाव के बाद यही हो रहा है कि मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं, यूं जा रहे हैं जैसे हमें जानते नहीं. जिन महिलाओं का नाम काटा गया है उन्हें पहले पैसे क्यों दिए गए. उसकी जांच क्यों नहीं की गई. इसके जिम्मेदार कौन हैं, Government को जवाबदेही लेनी पड़ेगी.

सड़क पर नमाज को लेकर कई राज्यों की Government द्वारा जारी फरमान पर अबू आजमी ने कहा कि नमाज 5 से 10 मिनट की होती है. जब मस्जिदों में जगह नहीं होती है तो लोग सड़क पर जाते हैं, इससे किसी को क्या परेशानी होती है. बाहर के देशों में जुम्मा की नमाज सड़कों पर अदा की जाती है, वहां तो स्वागत किया जाता है, लेकिन यहां पर मुसलमानों को टारगेट किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मैं किसी भी धर्म को लेकर कुछ नहीं कहना चाहता हूं, सभी को अपने धर्म के अनुसार चलने की इजाजत होनी चाहिए. कांवड़ यात्रा के दौरान जो कुछ सड़कों पर होता है, हमने कभी कुछ नहीं कहा.

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड और एनकाउंटर मामले में अबू आजमी ने कहा कि आरोपी को सजा मिलनी चाहिए, लेकिन एनकाउंटर करना कहां तक जायज है. यह तो यूपी Government का एक मॉडल बन गया है.

डीकेएम/