
कोलकाता, 17 जुलाई . पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद की घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दुख जताते हुए केंद्र Government पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर हादसे में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवाबदेही तय करने की मांग की.
अभिषेक बनर्जी ने अपने पोस्ट में लिखा कि मुर्शिदाबाद की दुखद घटना से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि जब यात्री ट्रेनें स्कूली वाहनों से टकराती हैं और मासूम लोगों की जान जाती है तो ऐसे मामलों में जिम्मेदारी तय करना बेहद जरूरी हो जाता है.
टीएमसी नेता ने सवाल उठाया कि इस तरह की बार-बार होने वाली घटनाओं के लिए आखिर कौन जिम्मेदार होगा. उन्होंने केंद्र की भाजपा Government पर निशाना साधते हुए पूछा कि क्या Government ने अपनी जिम्मेदारियों से दूरी बना ली है.
अभिषेक बनर्जी ने हादसे के संभावित कारणों को लेकर भी सवाल किए. उन्होंने कहा कि क्या यह घटना सिस्टम की लापरवाही का परिणाम थी, क्या सिग्नलिंग व्यवस्था में कोई कमी थी या फिर प्रशासनिक स्तर पर ऐसी लापरवाही का माहौल बन गया है, जिसमें लोगों की सुरक्षा को पर्याप्त प्राथमिकता नहीं दी जा रही.
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ितों को न्याय मिलना चाहिए और घटना से जुड़े हर स्तर के जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए. उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया.
अपने बयान में अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की जनता का जिक्र करते हुए कहा कि लोग ऐसी Government के हकदार हैं जो उनकी सुरक्षा और जीवन की रक्षा को प्राथमिकता दे. उन्होंने भाजपा पर Political हमला करते हुए कहा कि जिस ‘डबल इंजन Government’ का प्रचार किया जाता है, वह कई मामलों में विफल साबित हुई है.
उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रही घटनाएं प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और जनता को जवाब चाहिए. अभिषेक बनर्जी ने मांग की कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाए.
–
एससीएच/
Skip to content