
Patna, 31 मई . Union Minister गिरिराज सिंह ने बिहार की पूर्व Chief Minister और राजद नेता राबड़ी देवी द्वारा Patna के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला खाली न करने पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कानून सबके लिए समान है.
Union Minister गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “कानून सबके लिए एक बराबर होता है. जो भी कानून का पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. चाहे राबड़ी देवी हों या कोई भी.”
उन्होंने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते कहा कि अभिषेक बनर्जी को कोई गंभीर चोट नहीं आई. उन्होंने इसे नौटंकी करार देते हुए कहा कि टीएमसी के शासनकाल में सैकड़ों हिंदुओं पर हमले हुए थे.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी अभिषेक बनर्जी पर हमले की घटना पर कहा कि भाजपा किसी भी तरह की हिंसा, नारेबाजी या अप्रिय घटना का समर्थन नहीं करती.
उन्होंने कहा, “मैंने Saturday को भाजपा के सभी बड़े नेताओं के बयान सुने. किसी ने भी हिंसा या रुकावट का समर्थन नहीं किया, क्योंकि यह भाजपा के स्वभाव में नहीं है. अगर किसी के साथ कुछ गलत हुआ है तो कानून अपना काम करेगा और गिरफ्तारियां भी होंगी. आपके पास जो भी तथ्य या सबूत हैं, उन्हें सौंप दें. जांच के बाद तेजी से कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि लोगों में काफी गुस्सा है.”
कोलकाता में भाजपा प्रवक्ता कीया घोष ने अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि घटना स्थल पर Police मौजूद थी. उन्होंने कहा, “एक सांसद की सुरक्षा के लिए हमें कितनी Police लगानी होगी? असल में, उन्हें बाहर निकलते समय 500 Policeकर्मियों को साथ ले जाने की आदत पड़ गई है. अब Government बदल चुकी है और Police वही करेगी जो उसे करना चाहिए, यानी पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था बनाए रखना. Police ऐसे सांसदों की सुरक्षा के लिए नहीं है.”
उन्होंने कहा कि अब टीएमसी की Government नहीं है, इसीलिए जिसको जितनी जरूरत है उतनी ही सुरक्षा दी जाएगी, बिना किसी काम के सुरक्षा नहीं मिलती है.
–
डीकेपी
Skip to content