
हिंगोली, 15 अगस्त . Maharashtra के हिंगोली में अपने घर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने सरकारी स्कूलों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था.
अभिजीत दिपके ने मीडिया से बातचीत में कहा, “आज, India की आज़ादी के 80 साल पूरे होने के मौके पर मैं अपने गांव आया और यहां के स्कूल का दौरा किया. स्कूल की हालत बहुत खराब है. बच्चों के लिए पीने का पानी नहीं है और वॉशरूम की हालत भी बहुत बुरी है. बच्चों ने हमें बताया कि वॉशरूम में भी पानी नहीं आता है. स्कूल की खिड़कियां टूटी हुई हैं और उन्हें अभी तक ठीक नहीं किया गया है. टूटी हुई खिड़कियों को बैनर से ढका गया है.
दिपके ने कहा, “आज सुबह अचानक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस चला गया था. social media पर स्कूल सुधार अभियान को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. यहां तक कि छोटे बच्चे भी खराब स्कूलों की स्थिति के वीडियो बनाकर social media पर पोस्ट कर रहे हैं. कहीं स्कूल तक सड़क नहीं है, तो कहीं शिक्षकों की कमी जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं. ये वीडियो बड़ी संख्या में वायरल हो रहे हैं. इसी वजह से कुछ लोग घबराए हुए हैं और सीजेपी का अकाउंट बंद करने या हैक करने का प्रयास किया जा रहा है.”
हालांकि, कुछ समय बाद सीजेपी का इंस्टाग्राम अकाउंट रिकवर कर लिया गया. इसकी जानकारी खुद अभिजीत दिपके ने दी है.
वहीं, सीजेपी ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज Prime Minister ने लाल किले पर भाषण देते हुए कहा कि हम एक करोड़ लोगों को एआई से जोड़ेंगे. ऐसे ही उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल के दौरान कहा कि हम अभ्युदय योजना चला कर युवाओं को कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी करायेंगे. अभ्युदय योजना का परिणाम शून्य रहा और करोड़ों रुपए भी खर्च हुए. अगर नहीं तो Government सलेक्शन डाटा दे. पूछना ये था कि क्या उत्तर प्रदेश योजना की तरह यह भी फ्लॉप साबित होगी?”
–
ओपी/एएस
Skip to content