
New Delhi, 1 जुलाई . अदम्य साहस एवं शौर्य के प्रतीक ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित भारतीय सेना के महान वीर सैनिक अब्दुल हमीद की जयंती पर Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला समेत कई राज्यों की मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि देते हुए याद किया है.
Lok Sabha स्पीकर ओम बिड़ला ने एक्स पर लिखा, “1965 के भारत-पाक युद्ध के अमर योद्धा, परमवीर चक्र से अलंकृत कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हमीद की जयंती पर भावपूर्ण नमन. अब्दुल हमीद ने अदम्य साहस, अद्वितीय युद्धकौशल और अटूट राष्ट्रनिष्ठा का परिचय देते हुए दुश्मन के टैंकों को ध्वस्त कर भारतीय सेना के शौर्य का ऐसा इतिहास रचा, जो सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा. उनका अद्वितीय शौर्य, बलिदान और देशभक्ति का भाव सदैव वंदनीय रहेगा.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “परमवीर चक्र से विभूषित, अदम्य साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति के अप्रतिम प्रतीक वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! भारत-पाक युद्ध के दौरान मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रदर्शित उनका अद्वितीय शौर्य और सर्वोच्च बलिदान भारतीय सैन्य इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है. उनका त्याग, समर्पण और पराक्रम सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा एवं देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “अदम्य साहस एवं अद्वितीय पराक्रम का परिचय देकर मातृभूमि की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले, ‘परमवीर चक्र’ से विभूषित, अमर सेनानी वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. राष्ट्र के लिए आपका समर्पण और बलिदान युगों-युगों तक सभी को कर्तव्यपथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहेगा.”
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, “राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने अद्वितीय साहस, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान से अमर इतिहास रचने वाले ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित वीर शहीद अब्दुल हमीद की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. आपका अदम्य पराक्रम भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा का अमिट अध्याय है, जो प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति की ज्योति प्रज्वलित करता रहेगा.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “परम वीर चक्र से सम्मानित, मां भारती के अमर सपूत, अदम्य साहस और अप्रतिम पराक्रम के प्रतीक शहीद अब्दुल हमीद की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं. राष्ट्र रक्षा के लिए आपका अद्वितीय शौर्य और सर्वोच्च बलिदान भारतीय सेना की गौरवगाथा का स्वर्णिम अध्याय है. आपका जीवन आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “शौर्य और बलिदान की प्रतिमूर्ति, परमवीर चक्र से सम्मानित वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. असाधारण वीरता और अदम्य साहस के साथ राष्ट्ररक्षा में दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा.
हिमाचल के Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक्स पर पोस्ट किया, “परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और अटूट राष्ट्रनिष्ठा के प्रतीक वीर अब्दुल हमीद जी ने अपने शौर्य से भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं. देश उनके अद्वितीय योगदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा.”
–
ओपी/एएस
Skip to content