
Mumbai , 27 अप्रैल . Mumbai में आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के घर के बाहर किए गए विरोध प्रदर्शन के खिलाफ Police ने एक्शन लेते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया. साथ ही आठ से अधिक व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
राघव चड्ढा ने ‘आप’ के अन्य 6 राज्यसभा सांसदों को साथ लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है. इसी नाराजगी में Mumbai स्थित उनके घर के सामने आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था. विरोध प्रदर्शन के दौरान “गद्दार राघव चड्ढा” जैसे नारे लगाए. माहौल बिगड़ता देख खार Police स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. Police ने कुछ समय बाद हिरासत में लिए गए लोगों को नोटिस देकर छोड़ दिया.
Police ने इस घटना में आठ से अधिक आप नेताओं के खिलाफ First Information Report दर्ज की है. यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है, साथ ही Maharashtra Police एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं.
यह पूरा विवाद पिछले हफ्ते हुए एक बड़े Political बदलाव के बाद सामने आया है, जब राघव चड्ढा समेत आप के सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी. यह कदम व्यक्तिगत दलबदल नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से पार्टी बदलना बन गया. इस तरह का कदम India के दलबदल विरोधी कानून के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.
आम आदमी पार्टी के पास राज्यसभा में कुल 10 सांसद थे. इनमें से सात सांसदों के एक साथ जाने से दो-तिहाई का आंकड़ा पार हो गया, जिससे वे दलबदल कानून के तहत अपनी सदस्यता बचाने सफल रहे.
इस पूरे मुद्दे ने केवल पार्टी के अंदर ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा शुरू कर दी है. पहले भी दलबदल कानून में सुधार की बातें उठती रही हैं, और खास बात यह है कि खुद राघव चड्ढा भी ऐसे कुछ सुधार प्रस्तावों का समर्थन कर चुके थे.
राघव चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा के लिए चुना गया था, इसलिए Chief Minister भगवंत मान ने President द्रौपदी मुर्मु से मिलने का समय मांगा है, ताकि वे इस पूरे मामले में ‘आप’ की ओर से अपनी बात रख सकें और कथित बागी सांसदों की अयोग्यता की मांग उठा सकें.
–
पीआईएम/एएस
Skip to content