
चंडीगढ़, 23 जुलाई . पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने संबंधी Prime Minister Narendra Modi के ‘एक्स’ पोस्ट और सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की प्रतिक्रिया सामने आई है.
से बातचीत करते हुए कुलतार सिंह संधवां ने कहा, “हम किसके लिए जीते हैं? हम अपने बच्चों के लिए जीते हैं, लेकिन जब उनको प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है तो पेपर लीक करवा दिया जाता है. यह कोई पहली बार हुई घटना नहीं है. ये कोई भाड़ी की भीड़ इकठ्ठी नहीं की गई है. वे हमारे देश के बच्चे हैं, पढ़े-लिखे छात्र हैं, जिनके मन में देश की सेवा करने का एक सपना है. ये बच्चे अपने मां-बाप के भविष्य तो हैं ही, देश का भविष्य भी हैं.”
कुलतार सिंह संधवां ने कहा, “छात्रों की ओर से मांग की जा रही है कि मेरिट को स्थापित किया जाए, जैसे पंजाब में अरविंद केजरीवाल ने करके बताया है लेकिन Government बर्बरता कर रही है और लाठियां बरसा रही है. लड़कियों को बेइज्जत किया जा रहा है. छात्रों की मांग है कि Government देश के प्रति जवाबदेह हो. उस विभाग के मंत्री के इस्तीफे से जवाबदेही बनती है. बच्चों ने आत्महत्याएं की हैं और उनकी ओर से बोला जा रहा है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया जाएगा.”
उन्होंने कहा कि Government जितनी भी बर्बता कर ले, छात्र झुकेंगे नहीं. यह Government तो पेपर लीक की मास्टर है. जहां-जहां इनकी Government हैं, वहां 500 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं. पंजाब के फरीदकोट की घटना में किसी को बख्शा नहीं गया है. सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है, इस मामले की जांच की जा रही है. उनके तार Rajasthan और Haryana से जुड़ रहे हैं. उनको भी पकड़ा जाएगा और हम बच्चों पर लाठीचार्ज नहीं करेंगे.
–
एसडी/
Skip to content