घोटाला करने में मस्त थी ‘आप’ सरकार, जनता की भलाई के लिए राशि भी नहीं कर सकी खर्च : सीएम रेखा गुप्ता

New Delhi, 11 अगस्त . दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान Chief Minister रेखा गुप्ता ने Tuesday को सदन को संबोधित किया. उन्होंने अपने संबोधन में आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्व Government पर राशि खर्च नहीं करने और जनता के पैसे के कथित दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने 2024-25 के बजट का उदाहरण पेश करते हुए दावा किया कि Government ने करीब 20 हजार करोड़ रुपए की राशि का इस्तेमाल नहीं किया.

रेखा गुप्ता ने कहा कि यह बहुत बड़ी बात है कि पिछली Government के पास राशि थी. उसे खर्च नहीं किया जा रहा था. वे जो पैसा खर्च करते थे, उसका गलत इस्तेमाल करते थे. 2024-25 के बजट की बात की जाए तो 80,798 करोड़ रुपए का बजट था. Government ने केवल 61 हजार करोड़ रुपए खर्च किए. पूरी राशि खर्च नहीं की गई और जनता के हित में कोई कार्य नहीं किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि Government का ध्यान इस बात पर था कि घोटाला कहां से किया जाए और जनता का पैसा कहां से गबन हो जाए.

Chief Minister ने कहा कि पिछली Government का यमुना की सफाई से भी कोई लेना-देना नहीं था. नए स्कूल, नई सड़क या फिर जनता से जुड़ी योजनाओं का सीधेतौर पर लाभ दिलाना, ऐसी किसी भी सोच के साथ पूर्व की Government ने काम नहीं किया.

GST का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि 2025-26 में हमने 1,313 करोड़ रुपए का GST रिफंड दिया है और अब अगर 2026-27 की बात करें, तो आधा साल बीत चुका है और हमने पहले ही 550 करोड़ रुपए का GST रिफंड दे दिया है. हम यह पक्का करने की कोशिश कर रहे हैं कि लोगों का पैसा उन तक समय पर पहुंचे. हम यही करने की कोशिश कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पिछली Government ने गरीब मजदूरों की भलाई पर एक रुपया भी खर्च नहीं किया. रेखा गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा कि पूर्व की Government कहती है कि उन्होंने ‘बहुत बढ़िया काम किया.’ लेकिन, जब हमने पिछली सीएजी रिपोर्ट देखी तो पाया कि उन्होंने गरीब मजदूरों पर, उनकी भलाई पर या उनकी कल्याणकारी योजनाओं पर एक रुपया भी खर्च नहीं किया.

रेखा गुप्ता ने कहा कि सर्वोच्च संवैधानिक ऑडिट संस्था ने रिपोर्ट तैयार की है. इस ऑडिट ने पिछली Government की गड़बड़ियों को उजागर किया है. इसमें हर मुद्दे को इतने विस्तार से समझाया गया है कि पता चलता है कि कैसे पिछली आम आदमी पार्टी Government ने कथित तौर पर जनता के पैसे का गलत इस्तेमाल किया और दिल्ली के पैसे का दुरुपयोग किया.

Chief Minister ने कहा कि पूर्व की Government में गड़बड़ी हुई है, जिसकी जांच की जानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली Government के समय से ही कई व्यवस्थाओं में खामियां थीं. हमारी Government ने एक रिपोर्ट पेश की है, जिस पर पीएसी लगातार जांच कर रही है और पिछली Government के समय में पीएसी की कोई बैठक नहीं हुई. सीएजी को शामिल नहीं किया गया, यानी सब कुछ छिपाकर रखा गया था.

डीकेएम/एबीएम