मालवीय नगर अग्निकांड और साकेत बिल्डिंग हादसे पर ‘आप’ ने सरकार और मेयर को घेरा

New Delhi, 5 जून . दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड और साकेत में इमारत गिरने की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने Government और नगर निगम पर गंभीर सवाल उठाए हैं. पार्टी के नेता एवं एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने इन दोनों हादसों के लिए भाजपा की दिल्ली Government और एमसीडी प्रशासन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए Chief Minister रेखा गुप्ता और मेयर प्रवेश वाही से तत्काल इस्तीफे की मांग की है.

अंकुश नारंग ने कहा कि मालवीय नगर में एक इमारत में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं. उन्होंने इसे बेहद दुखद और चिंताजनक घटना बताते हुए कहा कि यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का परिणाम है. उनके अनुसार, दिल्ली में भाजपा की “चार इंजन वाली Government” होने के बावजूद ऐसी घटनाएं होना Government की विफलता को दर्शाता है.

नारंग ने दावा किया कि उन्होंने पिछले वर्ष 9 दिसंबर को एमसीडी कमिश्नर और महापौर को पत्र लिखकर गोवा में हुए एक अग्निकांड का हवाला देते हुए दिल्ली के सभी होटल, रेस्टोरेंट और होम स्टे की फायर सेफ्टी जांच तथा एनओसी की समीक्षा कराने की मांग की थी.

उन्होंने आरोप लगाया कि उस चेतावनी के बावजूद प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसके कारण आज दिल्ली में इतना बड़ा हादसा देखने को मिला. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि घटनास्थल के पास फायर स्टेशन होने के बावजूद दमकल विभाग समय पर क्यों नहीं पहुंचा. नारंग के अनुसार, सुबह 8 बजे सूचना मिलने के बाद भी फायर ब्रिगेड एक घंटे से अधिक समय बाद मौके पर पहुंची.

उन्होंने इस मामले में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की. आम आदमी पार्टी नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े कुछ नेताओं और अधिकारियों के भ्रष्टाचार के कारण सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में कहीं इमारतें गिर रही हैं तो कहीं आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन प्रशासन आवश्यक निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट कराने में विफल साबित हो रहा है. अंकुश नारंग ने कहा कि इस पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए Chief Minister रेखा गुप्ता और एमसीडी मेयर को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.

उन्होंने आरोप लगाया कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय Government भ्रष्टाचार और Political लाभ में व्यस्त है, जिसका खामियाजा आम लोगों को अपनी जान देकर भुगतना पड़ रहा है.

पीकेटी/एएसएच