
New Delhi, 29 मई . दिल्ली में बढ़ती गर्मी और पानी की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने Government के खिलाफ विरोध तेज कर दिया है. Friday को कोंडली विधानसभा क्षेत्र में आप के कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने विधायक कुलदीप कुमार के नेतृत्व में मयूर विहार फेस-2 स्थित दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय के बाहर जोरदार मटका फोड़ प्रदर्शन किया.
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने Government के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पानी की समस्या के समाधान की मांग उठाई. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग हाथों में खाली मटके लेकर पहुंचे. लोगों ने नारे लगाकर Government के खिलाफ नाराजगी जताई.
प्रदर्शनकारियों ने जल बोर्ड कार्यालय के बाहर मटके फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया. इस मौके पर विधायक कुलदीप कुमार ने Government पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में चार इंजन की Government होने के बावजूद जनता को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है.
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए परेशान हैं, जबकि Chief Minister और मंत्री एसी कमरों में बैठे हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि Government ने अभी तक पानी की समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई और न ही प्रभावित इलाकों का दौरा किया.
कुलदीप कुमार ने कहा कि उनकी विधानसभा समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का गंभीर संकट बना हुआ है. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की करीब 40 प्रतिशत आबादी पानी की किल्लत से जूझ रही है, लेकिन Government केवल झूठे दावे कर रही है.
उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान दिल्लीवासियों से डबल इंजन Government के जरिए बेहतर सुविधाएं देने का वादा किया था, लेकिन अब हालात और खराब हो गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली जल बोर्ड के कई यूजीआर खाली पड़े हैं और लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा.
उन्होंने कहा कि अमीर लोग तो पानी खरीद सकते हैं, लेकिन गरीब परिवारों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है. विधायक ने यह भी कहा कि Prime Minister कार्यालय को पानी की स्थिति को लेकर गलत रिपोर्ट भेजी गई है.
प्रदर्शन के दौरान विधायक और कार्यकर्ता जल बोर्ड कार्यालय के अंदर भी पहुंचे और मटकों में पानी भरने की कोशिश की, लेकिन Police ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद नाराज प्रदर्शनकारियों ने वहीं मटके फोड़ दिए.
मौके पर भारी Police बल और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई थी. कुलदीप कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोंडली के लोग मंत्री प्रवेश वर्मा के घर का घेराव करेंगे.
–
पीकेटी/डीकेपी
Skip to content