
New Delhi, 17 जुलाई . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कई मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर जुबानी हमला किया. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi की हालिया टिप्पणियों, पंजाब की राजनीति, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, वंदे मातरम संशोधन विधेयक समेत कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी.
Prime Minister Narendra Modi द्वारा जालंधर से पंजाब Government पर किए गए हमले का समर्थन करते हुए गौरव वल्लभ ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिन वादों के आधार पर पंजाब में सत्ता में आई थी, उनमें से एक प्रतिशत भी पूरा नहीं कर सकी. अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए पार्टी विज्ञापनों का सहारा ले रही है. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने जो मॉडल अपनाया था, वही मॉडल पंजाब में भी लागू किया जा रहा है. आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के साथ सिर्फ विश्वासघात किया है. महिलाओं के खातों में पैसे भेजने, रोजगार सृजन और अन्य कई बड़े वादे किए गए थे, लेकिन उनमें से एक भी वादा पूरी तरह पूरा नहीं हुआ.
भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि दिल्ली की तरह पंजाब में भी आम आदमी पार्टी का Political भविष्य समाप्त होने वाला है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली से पार्टी स्थायी रूप से बाहर हो गई, उसी तरह पंजाब से भी उसका सफाया होगा और राज्य में भाजपा की डबल इंजन Government बनेगी. पंजाब में इस बार सुशासन, प्रदर्शन और विकास देने वाली भारतीय जनता पार्टी की Government बनने जा रही है.
देश की पहली हाइड्रोजन रेल और हाइड्रोजन इंजन के शुभारंभ को लेकर गौरव वल्लभ ने इसे विकसित India के संकल्प की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए भविष्य की ऊर्जा आवश्यक है और India इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. आज केवल देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ही नहीं, बल्कि 3200 हॉर्स पावर वाला दुनिया का सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन रेल इंजन भी देश को समर्पित किया गया है. दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन भी India में संचालित होना शुरू हो गई है. यह उपलब्धि 2047 तक विकसित India बनाने के संकल्प का हिस्सा है. हरित ऊर्जा के क्षेत्र में यह एक बड़ी पहल है और प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है कि India ने दुनिया का सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन इंजन और सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन चलाने का कार्य किया है.
वंदे मातरम संशोधन विधेयक पर पूछे गए सवाल के जवाब में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ प्रत्येक भारतीय के मन में राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना को जागृत करता है. यह गीत देश के लिए सर्वोच्च बलिदान की प्रेरणा देता है और राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करता है. आजादी के बाद कुछ Political दलों ने तुष्टीकरण की राजनीति के कारण इस राष्ट्रीय गीत को हाशिए पर डालने का प्रयास किया. यह नया India है. अब तुष्टीकरण की राजनीति का दौर समाप्त हो चुका है. देश में रहने वालों को राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना के साथ रहना होगा और वंदे मातरम का सम्मान करना होगा.
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के उस बयान पर भी गौरव वल्लभ ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें भाजपा पर महिला आरक्षण विधेयक पारित न करा पाने और सांसदों को तोड़ने का आरोप लगाया गया था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए परिसीमन केवल एक बहाना है, जबकि उसकी वास्तविक मंशा महिलाओं को उनका अधिकार मिलने से रोकना है. Prime Minister मोदी संसद में यह स्पष्ट कर चुके हैं कि परिसीमन के बाद किसी भी राज्य के सांसदों के अनुपातिक योगदान में कोई कमी नहीं आएगी. Prime Minister मोदी ने संसद और देश को यह भरोसा दिया था कि माताओं और बहनों के अधिकारों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी.
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी महिला आरक्षण विधेयक का विरोध कर रही है और परिसीमन का मुद्दा उठाकर महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में रुकावट पैदा करने का प्रयास कर रही है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि Prime Minister ने राष्ट्र के नाम संबोधन में भी देश की माताओं और बहनों को आश्वस्त किया था कि दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें उनका अधिकार मिलने से नहीं रोक सकती. भाजपा Government महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
–
Skip to content