
Mumbai , 22 जनवरी . Actor राघव जुयाल स्टारर फिल्म ‘भाई तेरा सुपस्टार’ का नया गाना ‘आंखों से तूने 2.0’ Wednesday को मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है. गाने में Actor और निहारिका का खास अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे दर्शक काफी पसंद करते रहे हैं.
Actor राघव जुयाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा, “अब जब आंखें ही सब कुछ कहने लगी हैं, तो दिल का धड़कना तो तय है. ‘आंखों से तूने 2.0’ गाना अब रिलीज हो चुका है.”
इस गाने में राघव अपने सिग्नेचर डांस मूव्स के साथ-साथ एक रोमांटिक और स्टाइलिश अवतार में दिखाई दे रहे हैं. उनका यह नया अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. वहीं, निहारिका भी राघव की बीट से बीट मैच करती नजर आ रही हैं.
हालांकि, पुराने मूव्स की वापसी दर्शकों को काफी भा रही है. यह रोमांटिक ट्रैक 90 के दशक के मशहूर क्लासिक गाने का रीमेक है और इसे कुमार शानू और अलका याग्निक जैसे दिग्गज गायकों ने अपनी आवाज से सजाया था.
इस रीक्रिएटेड गाने को कुमार शानू, अलका याग्निक, देव नेगी और पलक मुच्छल ने अपनी आवाज दी है, जबकि मोहसीन शेख ने इसके गीत को लिखा और लिजो जोर्ज ने इसका संगीत तैयार किया है. वहीं, तुषार कालिया ने गाने को कोरियोग्राफ किया है.
‘भाई तेरा स्टार है’ में राघव जुयाल लीड एक्टर (अजय सिंह) की भूमिका में हैं, जो लंदन में रहने वाले ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसका सपना Bollywood का सुपरस्टार बनना है. फिल्म का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है. राघव जुयाल के अलावा, फिल्म में संजय कपूर, बरखा सिंह, और निहारिका एनएम मुख्य किरदारों में नजर आएंगे. फिल्म का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज कर दिया गया है, जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी. हिंदी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
–
एनएस/पीएम
Skip to content