शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट, करीबी लोगों की मौजूदगी में की रजिस्टर्ड मैरिज

Mumbai , 5 जुलाई . Bollywood के सुपरस्टार आमिर खान और गौरी स्प्रैट अब शादी के बंधन में बंध गए हैं. यह शादी बेहद निजी तरीके से की गई. इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए.

कपल ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत घर पर रजिस्टर्ड मैरिज की. इस मौके पर दोनों ने लाइट क्रीम और बेज कलर के ट्रेडिशनल कपड़े पहने हुए थे. एक तस्वीर में आमिर खान पेपर्स पर साइन करते हुए दिखाई दिए, वहीं गौरी उनके पास बैठी थीं.

इस शादी में फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति से जुड़े कुछ जाने-माने चेहरे भी पहुंचे. फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, Actor और निर्देशक वीर दास और राजनेता राज ठाकरे समेत तमाम हस्तियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके नए जीवन की शुभकामनाएं दीं.

आमिर खान के परिवार के सदस्य भी इस मौके पर मौजूद रहे. उनकी पूर्व पत्नी रीना, किरण, बेटे जुनैद खान, बेटी इरा खान और बेटा आजाद खान भी शादी में शामिल हुआ.

बता दें कि आमिर खान की यह तीसरी शादी है. इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता और किरण राव से शादी की थी. साल 1986 में उन्होंने रीना दत्ता से शादी की थी और इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हुए- जुनैद खान और इरा खान. यह शादी साल 2002 में खत्म हो गई थी. इसके बाद आमिर खान ने साल 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की. इस शादी से उनका एक बेटा आजाद हुआ, जो सरोगेसी के जरिए पैदा हुआ था. लेकिन साल 2021 में आमिर खान और किरण राव ने अलग होने का फैसला किया.

अब उनकी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट की बात करें, वह फैशन और सौन्दर्य के काम से जुड़ी है. उनका Bengaluru में एक सैलून बिजनेस हैं. इसके बाद उनका जुड़ाव आमिर खान प्रोडक्शंस से भी हुआ. बताया जाता है कि आमिर खान और गौरी एक-दूसरे को करीब 25 सालों से जानते हैं, लेकिन उनका रिश्ता कुछ साल पहले ही प्यार में बदला. गौरी को पहली शादी से एक बेटा है.

पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर खान ने पहली बार अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि वह गौरी स्प्रैट से शादी करने वाले हैं. शादी बेहद सादगी तरीके से होगी और घर पर ही की जाएगी. उस समय उन्होंने बताया था कि यह दिन उनके लिए बहुत खास है और वह इसे अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के साथ मनाना चाहते हैं.

पीके/एएस