
New Delhi, 3 दिसंबर . पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कांग ने Wednesday को Lok Sabha सत्र के दौरान प्रदेश में आई भयानक बाढ़ से हुई तबाही का मुद्दा उठाया.
केंद्र Government से अपील करते हुए उन्होंने मांग की कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 50 हजार करोड़ रुपए का स्पेशल राहत पैकेज जारी किया जाए. India Government पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दो महीने बाद भी बाढ़ से प्रभावित 6 जिलों के 2,500 गांवों को एक भी रुपया नहीं दिया गया है.
आनंदपुर साहिब से आप सांसद ने कहा कि कुछ महीने पहले पंजाब में भीषण बाढ़ आई थी. इस बाढ़ की वजह से छह जिलों के करीब 2,500 गांव पूरी तरह तबाह हो गए थे. 5 लाख एकड़ से ज्यादा फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं. सबसे ज्यादा असर बॉर्डर वाले जिलों में महसूस किया गया.
उन्होंने कहा कि ये वही जिले हैं जिनके लोग ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े थे.
आप सांसद ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi और कई केंद्रीय मंत्रियों ने बाढ़ के बाद पंजाब का दौरा किया था, लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी India Government ने इन छह जिलों के लोगों को अपने पैरों पर खड़े होने और खुद को फिर से बसाने में मदद के लिए एक भी रुपया नहीं दिया है.
Prime Minister मोदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब बिहार में चुनाव होते हैं, तो आप 50 हजार करोड़ रुपए, 70 हजार करोड़ रुपए और यहां तक कि 90 हजार करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा करते हैं.
उन्होंने कहा कि पंजाब वह राज्य है जिसने देश की आजादी की लड़ाई और देश के खाने के भंडार को भरने में सबसे बड़ा योगदान दिया, फिर भी उसी राज्य को जरूरत के समय में छोड़ दिया गया, इससे बड़ा भेदभाव और कोई नहीं हो सकता.
आप सांसद ने India Government से अपील की कि वह पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए तुरंत 50 हजार करोड़ रुपए का स्पेशल पैकेज जारी करे, जिनके घर, अस्पताल, सड़कें और पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गया है, और जिनकी 5 लाख एकड़ फसलें बर्बाद हो गई हैं.
उन्होंने कहा कि यह फंड पंजाब के लोगों, खासकर सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को, जो देश के लिए लड़ते हैं, अपने पैरों पर खड़े होने में मदद करेगा.
–
Skip to content