अहाना कुमरा ने माता-पिता के दिन को बनाया खास, स्टेडियम में लाइव मैच दिखाकर दिया अनोखा तोहफा

Mumbai , 20 मई . Actress अहाना कुमरा हाल ही में परिवार के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का लाइव मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं, जहां उन्होंने खास अंदाज में डबल सेलिब्रेशन किया. Wednesday को Actress ने आईपीएल मैच की झलकियां social media पर शेयर कीं.

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में Actress परिवार संग फुर्सत के पल बिताती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अहाना ने बताया कि यह मौका उनके पिता के 75वें जन्मदिन और माता-पिता की शादी की सालगिरह का था. इस खास अवसर को यादगार बनाने के लिए वे jaipur के सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंचीं.

अहाना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “मेरे पापा के जीवन के 75 साल पूरे हो गए. इस खास मौके पर हमने उनकी पुरानी इच्छा पूरी की. उनकी तमन्ना थी कि वे एक बार स्टेडियम में बैठकर लाइव क्रिकेट मैच देखें. 75वें जन्मदिन के मौके पर jaipur के सवाई मानसिंह स्टेडियम में Rajasthan रॉयल्स और Lucknow सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला देखना हम सभी के लिए बेहद शानदार और यादगार अनुभव रहा.”

अहाना ने बताया कि लाइव मैच के दौरान बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकले शानदार छक्के देखना उनके पिता के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं था. उन्होंने लिखा, “इसी के साथ मेरे माता-पिता की सालगिरह का जश्न भी था, जिसने इस दिन को हमारी जिंदगी की सबसे खूबसूरत यादों में शामिल कर दिया.”

इतने बड़े आयोजन में माता-पिता की सुविधा का ध्यान रखने और आफ्टर पार्टी के खास इंतजाम के लिए भी Actress ने ड्रीमसेटगो की टीम का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने लिखा, “मेरे पापा उस दिन छोटे बच्चे की तरह खुश नजर आए. कुछ दिन जिंदगी में हमेशा के लिए याद बन जाते हैं और सच में, जब हम अपने माता-पिता को खास महसूस कराने के लिए छोटी-सी कोशिश भी करते हैं, तो हर बच्चे का दिल खुशी से भर जाता है.”

बता दें कि Actress अहाना कुमरा एक प्रतिष्ठित परिवार से आती हैं. उनके पिता सुशील कुमरा ल्यूपिन लिमिटेड (दवा क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी) के पूर्व उपाध्यक्ष हैं, जबकि मां सुरेश कुमरा वाराणसी की पूर्व डीएसपी रह चुकी हैं. उन्हें President पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है.

एनएस/एएस