
शहापुर, 2 अगस्त . Maharashtra के शहापुर के डोलखांब इलाके में पर्यटन के लिए आए एक और युवक की दर्दनाक मौत हो गई है.
वरपड़ी नदी में पैर फिसलने से 27 वर्षीय सोनू सिंह पानी में गिर गए और उनकी मौत हो गई. कुछ दिन पहले इसी डोलखांब इलाके के हनुमान झरने में पांच पर्यटक बह गए थे. इनमें से तीन लोगों को बचा लिया गया था, जबकि दो लोगों की मौत हो गई थी. यह घटना अभी ताजा ही थी कि अब एक बार फिर पर्यटक की मौत की घटना सामने आई है.
Mumbai से कुछ युवक डोलखांब इलाके की वरपड़ी नदी के पास घूमने आए थे. नदी के पानी में उतरकर आनंद लेते समय सोनू सिंह का अचानक पैर फिसल गया. संतुलन बिगड़ने से वह नदी में एक पत्थर से टकराए और तेज बहाव में बह गए. स्थानीय युवकों ने तुरंत उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
शहापुर तालुका में बड़ी संख्या में झरने, नदियां और नाले हैं, जिसके चलते Mumbai , ठाणे और कल्याण से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं. लेकिन बारिश के मौसम में पानी का बहाव तेज होने के बावजूद सावधानी नहीं बरतने से हादसों और मौतों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है.
–
एमएस/
Skip to content