
पेरिस, 27 जुलाई (आईएएनस). फ्रांस की राजधानी पेरिस में Monday को एक सनकी शख्स ने चाकू से हमला कर तीन महिलाओं को घायल कर दिया. वहां मौजूद एक Police अधिकारी ने मौके पर ही आरोपी को पकड़ लिया. फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने इसकी जानकारी दी.
फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने इसकी जानकारी दी. उनके अनुसार, यह हमला सुबह करीब 11:30 बजे (स्थानीय समय) राजधानी के उत्तरी हिस्से के पोर्टे डी क्लिशी इलाके में हुआ.
उन्होंने कहा, ” हमले में 19, 24 और 36 वर्ष की तीन महिलाएं घायल हुईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से दो महिलाओं की हालत गंभीर थी, हालांकि उनकी जान को खतरा नहीं है.”
गृह मंत्री ने बताया कि एक महिला की पीठ के निचले हिस्से में, जबकि दूसरी के पेट में चाकू लगा.
उन्होंने कहा, “हमलावर को ऑफ ड्युटी Police अधिकारी ने गिरफ्तार कर लिया.”
फिलहाल आरोपी की पहचान और हमले के पीछे का मकसद स्पष्ट नहीं हो सका है. नुनेज ने बताया कि आरोपी पूछताछ के दौरान बहकी-बहकी बातें कर रहा था. मंत्री ने लोगों से उसके मकसद को लेकर जल्दबाजी में कोई निष्कर्ष नहीं निकालने की अपील की.
वहीं, फ्रांस के एंटी-टेररिज्म प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने कहा कि वह “पेरिस प्रॉसिक्यूटर ऑफिस की कार्यवाही पर नजर रख रहे हैं.” इस बीच एक वीडियो भी social media पर वायरल हो रहा है जो कथित तौर पर हमलावर का बताया जा रहा है. सफेद रंग के कपड़े पहने इस शख्स के बाल बिखरे हुए हैं और ये दोनों हाथों में चाकू लेकर बदहवास से सड़क पार कर रहा है. दूसरी वीडियो में ये सड़क पर गिरा हुआ देखा जा सकता है.
गौरतलब है, कि Saturday को जर्मनी में हिंसक वारदात हुई थी. राजधानी बर्लिन में कथित कट्टरपंथी शख्स ने किराए की मिनीवैन को प्राइड परेड में घुसा दिया था. इस घटना में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि 29 अन्य लोग घायल हुए थे. क्रिस्टोफर स्ट्रीट डे परेड के पास पार्टी में आए लोगों पर वैन चढ़ाने के बाद 21 साल के अब्दुल बलौट को Police ने गोली मार दी थी.
–
केआर/
Skip to content