‘लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ा पल’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं भूमि पेडनेकर

Mumbai , 25 जुलाई . Actress भूमि पेडनेकर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने इस्तीफे को लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ा पल बताया.

Actress ने उम्मीद जताई कि यह अहम पल कमियों को पहचानने और उन्हें दूर करने की दिशा में एक सार्थक बदलाव लाएगा.

उन्होंने लिखा, “इससे हमारा India और मजबूत और निष्पक्ष बने. आज हमारे लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ा पल है. ऐसे नागरिक, जिन्होंने हार नहीं मानी और ऐसी लीडरशिप, जिसने बात सुनी. युवाओं ने अपनी बात रखी, उनका पक्का इरादा, उनकी हिम्मत और बदलाव की ताकत में उनका भरोसा प्रेरणादायक था.”

उन्होंने आगे कहा, “उस मंच पर बहुत कुछ कहा गया, लेकिन सिर्फ वही आवाज गूंजी जो छात्र सही मायने में चाहते थे. मेरे लिए, जवाबदेही का मतलब है असल और समाधान-केंद्रित बदलाव लाना. कमियों को पहचानना और उन्हें दूर करना. ऐसा सच्चा सुधार जो हमारे छात्रों के भविष्य की चर्चा पर असल असर डाले. मुझे लगता है कि हर भारतीय के लिए चाहे आप किसी सरकारी पद पर हों या आम नागरिक-देश, उसकी समृद्धि, उसके लोग और उसकी सुरक्षा हमेशा सबसे पहले होनी चाहिए.”

गायक मीका सिंह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “हमारे सम्मानित Prime Minister मोदी का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इन शानदार छात्रों की चिंताओं को सुना और उनकी मुश्किलों पर ध्यान दिया. सभी के बेहतर भविष्य की कामना करता हूं. उन सभी छात्रों को बधाई, जिन्होंने ठीक से खाना, पानी या रहने की जगह न होने के बावजूद कड़ी मेहनत की. आपकी हिम्मत, दृढ़ संकल्प और साहस वाकई प्रेरणादायक हैं. भगवान आप सभी को उज्ज्वल और सफल भविष्य का आशीर्वाद दें.”

जंतर-मंतर पर कई दिनों तक चले छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच Saturday को Union Minister धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया. छात्र परीक्षा में गड़बड़ियों, खासकर नीट पेपर लीक को लेकर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे.

डीकेएम/एबीएम