
New Delhi, 11 जून . भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने नीति आयोग की बैठक को मौजूदा परिदृश्य के लिए जरूरी बताया. उन्होंने Thursday को समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा कि नीति आयोग की बैठक ऐसे वक्त होरही है, जब Prime Minister Narendra Modi ने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे किए हैं. इन 12 सालों में विकास का विषय हमेशा से ही उनकी प्राथमिकता की सूची में शीर्ष पर रहा है. उन्होंने कभी विकास के कार्यों के साथ कोई समझौता नहीं किया. कुल मिलाकर, यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि पीएम मोदी ने हर क्षेत्र में विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए. इन्हीं सब स्थितियों को देखते हुए नीति आयोग की बैठक जरूरी हो जाती है.
शाहनवाज हुसैन के मुताबिक, इस बैठक में आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी कि कैसे क्या कदम उठाने हैं, क्योंकि मौजूदा समय में कई ऐसी परियोजनाएं हैं, जो लक्ष्य से दूर हैं. ऐसी स्थिति में इन परियोजाओं को पूरा करने के लिए और विकास की गति को तीव्र करने के लिए कार्ययोजना को जमीन पर उतारे जाने की कवायद शुरू की जाएगी.
इसके अलावा, भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस में चल रही घमासान पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Political मैदान में पटखनी खाने के बाद भी टीएमसी को लेकर आम लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ है. अभी सभी ने देखा कि कैसे अभिषेक बनर्जी के साथ लोगों ने सलूक किया. आज हिंदुस्तान के Political इतिहास में किसी भी राजनेता के साथ किसी भी प्रदेश की जनता ने ऐसा व्यवहार नहीं किया था, जैसा अभिषेक बनर्जी के साथ किया गया. जिससे यह साफ जाहिर होता है कि टीएमसी को लेकर लोगों का गुस्सा थमा नहीं है. यही वजह है कि आज टीएमसी में फूट की स्थिति बनी हुई है. विधायकों और सांसदों के बीच पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लेकर आक्रोश है. वैसे भी यह पार्टी कांग्रेस से निकलकर बनी थी और आज यह स्थिति बन चुकी है कि इस पार्टी में बगावत का माहौल है.
भाजपा प्रवक्ता ने टीएमसी को लेकर दावा किया कि आगामी दिनों में इस पार्टी में कोई भी नहीं बचेगा. आप लोग देखिएगा कि इस पार्टी में सिर्फ ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ही रह जाएंगे और शेष लोग पार्टी छोड़ देंगे. आने वाले दिनों में कोई भी इस पार्टी में शामिल नहीं होना चाहेगा. वजह यह है कि आज की तारीख में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है. अब इन्हें हिंदुस्तान की राजनीति में कोई भी पूछने वाला नहीं है.
शाहनवाज हुसैन ने कर्नाटक की राजनीति में जारी उथलपुथल पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि कर्नाटक के नाटक से लोग अब त्रस्त हो चुके हैं. इस Government को जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है. ये लोग सिर्फ कुर्सी के लिए लड़ रहे हैं. इन्हें प्रदेश के विकास से कोई लेना देना नहीं है.
वहीं, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर भी भाजपा प्रवक्ता ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि मीनाक्षी को अपने नामांकन पत्र में सभी जानकारी सही देनी चाहिए थी. उन्हें कोई भी जानकारी छुपानी नहीं चाहिए थी. यही वजह है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने उनका नामांकन रद्द कर दिया. मीनाक्षी नटराजन एक पढ़ी लिखीं महिला हैं, उन्हें इस बारे में तो पता ही होगा.
–
एसएचके/
Skip to content