
बुलंदशहर, 13 अप्रैल . बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र में Sunday देर रात Police और एक इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें 50 हजार का इनामी बदमाश विनोद शर्मा घायल हो गया. उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है.
सीओ विकास चौहान ने बताया, अनूपशहर Police और स्वाट टीम Sunday रात बुलंदशहर बस अड्डे पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक बाइक सवार युवक को रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह Police को देखकर भागने लगा. Police टीम ने उसका पीछा किया तो वह संभल रोड की ओर तेजी से भागा. भागने के दौरान हड़बड़ी में वह कब्रिस्तान के पास बाइक सहित गिर पड़ा.
अपने को घिरता देख बदमाश ने Police टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में Police ने भी गोली चलाई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया. इसके बाद Police ने उसे मौके पर ही दबोच लिया.
पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश ने अपनी पहचान विनोद शर्मा निवासी जखेता थाना शिकारपुर, जनपद बुलंदशहर के रूप में बताई. Police के अनुसार, विनोद शातिर किस्म का अपराधी है और वर्ष 2007 में बुलंदशहर न्यायालय परिसर से Police अभिरक्षा से फरार हो गया था. इस मामले में नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है.
विनोद पर हत्या समेत आठ से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. उसकी गिरफ्तारी के लिए वर्ष 2009 में 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था. लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी की गिरफ्तारी Police के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है.
गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक तमंचा, तीन कारतूस और बाइक बरामद की गई. घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
इस ऑपरेशन में कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा, निरीक्षक राजवीर सिंह, उपनिरीक्षक हर्ष मिश्र सहित स्वाट टीम के प्रभारी मोहम्मद असलम और अन्य Policeकर्मी शामिल रहे. Police मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है.
–
पीएम
Skip to content