
बस्ती, 9 मई . उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में युवक की निर्मम हत्या के मामले में Police ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है. एसपी डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए कप्तानगंज Police ने इनामी बदमाश शिवा विश्वकर्मा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.
Police के अनुसार, बदमाश शिवा विश्वकर्मा को गढ़हा गौतम के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया. इस दौरान बदमाश ने Police टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जिसके जवाब में Police ने कार्रवाई की. मुठभेड़ में गोली लगने के बाद बदमाश को गिरफ्तार लिया गया. उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, खोखा और एक बाइक बरामद की गई है.
बताया जा रहा है कि 2 मई को कल्याणपुर स्थित समय माता मंदिर के पास सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद हुआ था. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. मृतक की पत्नी की तहरीर पर कप्तानगंज थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने घटना के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की थी.
जांच के दौरान Police ने पहले ही दो आरोपियों शिवम गुप्ता और ऋषभ मिश्रा उर्फ राज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था. उनके पास से टूटा हुआ चाकू, पिकअप वाहन, खून से सना तौलिया और कपड़े बरामद किए गए थे. Police ने cctv फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे हत्याकांड का खुलासा किया. पूछताछ में उसने अन्य लोगों के शामिल होने की बात कबूली, जिसके बाद शिवा विश्वकर्मा की तलाश शुरू कर दी गई थी.
Police का कहना है कि हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को सड़क किनारे फेंक दिया था ताकि पहचान छिपाई जा सके. फरार चल रहे मुख्य बदमाश शिवा विश्वकर्मा पर Police ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. शिवा फरेंदा सेंगर गांव का निवासी बताया जा रहा है.
इस मामले में Police ने भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई हैं. पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि Police टीम ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों की पहचान की और अब मुख्य बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.
–
पीएम
Skip to content