छात्र आंदोलन के जरिए भारत में श्रीलंका-नेपाल जैसी स्थिति बनाने की साजिश: बीवाई विजयेंद्र

Bengaluru, 23 जुलाई . कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने Thursday को आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक विवाद को लेकर चल रहे छात्र प्रदर्शनों का इस्तेमाल असामाजिक तत्वों ने राष्ट्रीय राजधानी में अशांति फैलाने के लिए किया है. उन्होंने दावा किया कि गुंडों को आगे कर India में श्रीलंका और नेपाल जैसी अराजक स्थिति पैदा करने की साजिश रची जा रही है.

Bengaluru में विधान सौधा में मीडिया से बात करते हुए विजयेंद्र ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान Policeकर्मियों और मीडिया प्रतिनिधियों पर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि छात्र इस तरह की हरकतें नहीं कर सकते. उनका आरोप था कि इस हिंसा के पीछे टुकड़े-टुकड़े गैंग का हाथ है और उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की.

विजयेंद्र ने कांग्रेस पर भी आरोप लगाया कि केंद्र Government द्वारा कथित प्रश्नपत्र लीक मामले में तुरंत कार्रवाई किए जाने के बावजूद वह नीट विवाद से Political लाभ लेने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने कहा कि मोदी Government को जैसे ही पेपर लीक की जानकारी मिली, उसने तुरंत कार्रवाई की और मामले को दबाने की कोशिश नहीं की.

उन्होंने कहा, “जैसे ही नीट पेपर लीक का मामला सामने आया, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जांच के आदेश दिए. मामले की गंभीरता को समझते हुए Prime Minister Narendra Modi और केंद्र Government ने सभी जरूरी कदम उठाए. इस मामले में एक ही रात में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया.”

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और जिसे उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) कहा, वह Political मकसद से प्रदर्शन कर रही हैं.

विजयेंद्र ने कहा कि Prime Minister मोदी ने हमेशा शिक्षा और देश के युवाओं के भविष्य को प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र Government ने कई कदम उठाए हैं.

उन्होंने बताया कि Government ने नीट मामले की जांच और दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए पांच फास्ट ट्रैक अदालतें स्थापित करने का आदेश दिया है.

केंद्र Government की कार्रवाई का उल्लेख करते हुए विजयेंद्र ने कहा कि सामान्य तौर पर नीट परीक्षा आयोजित करने में छह महीने की तैयारी लगती है, लेकिन केंद्र Government ने 35 दिनों के भीतर दोबारा परीक्षा आयोजित की और 25 दिनों के अंदर परिणाम भी घोषित कर दिए.

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए केंद्र Government कंप्यूटर आधारित परीक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और उन्नत निगरानी प्रणाली लागू करने पर भी विचार कर रही है.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 15 से 20 दिनों तक विदेश में थे और उस दौरान उन्होंने छात्रों की चिंता नहीं जताई, लेकिन लौटते ही Prime Minister आवास के पास प्रदर्शन शुरू कर दिया.

उन्होंने कहा कि Union Minister जेपी नड्डा पहले ही प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर उनकी चिंताओं को समझ चुके हैं. उन्होंने कहा कि किसी Union Minister का इस्तीफा मांगना समाधान नहीं है. केंद्र Government संसद में नीट पर जितने घंटे जरूरत हो, उतनी देर चर्चा के लिए तैयार है.

कांग्रेस पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए विजयेंद्र ने कहा कि धारवाड़ में नौकरी के अभ्यर्थियों पर Police कार्रवाई और Bengaluru के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ जैसे मामलों पर कांग्रेस चुप रही.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एनडीए Government द्वारा एमबीबीएस सीटों, मेडिकल कॉलेजों, पीजी मेडिकल सीटों, आईआईटी और आईआईएम की संख्या बढ़ाकर उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार करने के प्रयासों के बावजूद कांग्रेस अशांति फैलाने की कोशिश कर रही है.

एएमटी/डीकेपी