
जमशेदपुर, 24 मई . Jharkhand के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत नूतनडीह गांव में नौवीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा माला सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है. Saturday को छात्रा का शव उसके घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक सुनसान इलाके में पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया था.
Sunday को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो हत्या की आशंका को लेकर स्थानीय ग्रामीण और परिजन उद्वेलित हो उठे. ग्रामीणों ने निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है. माला सिंह बोड़ाम के लायलम स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी. वह 21 मई की शाम को अपने परिजनों से गांव के ही तालाब में नहाने जाने की बात कहकर घर से निकली थी. जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी, तो चिंतित परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की.
रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला. Saturday को ग्रामीणों ने गांव से दूर एक खेत के पास सुनसान जगह पर पेड़ से उसका शव लटकते देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना प्रभारी Police बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया. Police ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां से Sunday को प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
छात्रा की मौत के बाद से उसके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम के साथ-साथ भारी आक्रोश व्याप्त है. परिजनों और ग्रामीणों ने Police के शुरुआती दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे सीधे तौर पर हत्या का मामला बताया है. परिजनों का तर्क है कि माला बेहद खुशमिजाज लड़की थी और उसमें आत्महत्या जैसी कोई प्रवृत्ति नहीं थी. उन्होंने Policeिया तफ्तीश पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूछा कि अगर वह गांव के तालाब में नहाने गई थी, तो उसका शव वहां से दो किलोमीटर दूर एक वीरान और सुनसान जगह पर पेड़ से लटका हुआ कैसे मिला?
इसके अलावा मृतका के शरीर पर कुछ संदिग्ध खरोंच के निशान भी पाए गए हैं, जो हाथापाई और जबरदस्ती की ओर इशारा करते हैं. ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर मामले की निष्पक्ष जांच कर सच सामने नहीं लाया गया, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे. बोड़ाम थाना प्रभारी ने बताया कि Police ने फिलहाल अस्वाभाविक मौत दर्ज कर हर संभावित एंगल से तफ्तीश शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया मामला भले ही आत्महत्या का प्रतीत हो रहा हो, लेकिन मौत के असली और सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा.
–
एसएनसी/पीएम
Skip to content