
Patna, 11 अगस्त . बिहार में मौसम के बिगड़े मिजाज के बीच वज्रपात ने तीन जिलों में कहर बरपाया है. बांका, लखीसराय और Patna में आकाशीय बिजली गिरने से कुल नौ लोगों की मौत हो गई. हादसों के बाद प्रभावित इलाकों में शोक का माहौल है.
Chief Minister सम्राट चौधरी ने इन घटनाओं पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. Tuesday को बांका में वज्रपात से पांच लोगों की मौत की सूचना भी सामने आई है.
Chief Minister कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, वज्रपात से बांका में पांच, लखीसराय में तीन और Patna में एक व्यक्ति की जान गई है. Chief Minister ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में राज्य Government प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है. Chief Minister ने सभी मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है.
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों तक सरकारी सहायता जल्द से जल्द पहुंचाई जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. सम्राट चौधरी ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने पर लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें. उन्होंने लोगों से आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से समय-समय पर जारी किए जाने वाले दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की.
Chief Minister ने कहा कि वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान थोड़ी सी सावधानी भी जान-माल के नुकसान को कम करने में मददगार साबित हो सकती है. राज्य में मानसून के दौरान वज्रपात की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं. ऐसे में प्रशासन की ओर से लोगों को मौसम संबंधी चेतावनियों के प्रति सजग रहने और खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी जा रही है.
–
एमएनपी/एएसएच
Skip to content