9 महीने में ही 1 करोड़ से ज्यादा बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा कवच मिलने की पीएम मोदी ने की तारीफ

New Delhi, 23 नवंबर . देश ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के अपने प्रयासों में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. ‘राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान’ के तहत इसके शुरू होने के नौ महीने से भी कम समय में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं. Prime Minister Narendra Modi की ओर से इस उपलब्धि की तारीफ की गई है.

Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “निवारक स्वास्थ्य सेवा की दिशा में हमारी यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव. हर खुराक लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने और उनके लिए एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है. मैं उन सभी लोगों की सराहना करता हूं, जिनके प्रयासों से यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है.”

बता दें कि फरवरी 2026 में Prime Minister Narendra Modi द्वारा शुरू किए गए इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर 14 वर्ष की किशोरियों को माता-पिता की सहमति से मुफ्त, सुरक्षित और स्वैच्छिक सिंगल-डोज एचपीवी टीकाकरण किया जाता है. इस अभियान के तहत लगभग 1.2 करोड़ बच्चियों के एचपीवी टीकाकरण का वार्षिक लक्ष्य था. अब तक लगभग 87 प्रतिशत वैक्सीनेशन किया जा चुका है. नौ महीने के अंदर 1 करोड़ से भी ज्यादा खुराक दी जा चुकी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने 21 नवंबर को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके लिखा था, “Prime Minister Narendra Modi द्वारा लॉन्च किए जाने के नौ महीने से भी कम समय में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान ने बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की दिशा में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. Gujarat, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मिजोरम, Madhya Pradesh और बिहार को 100 प्रतिशत कवरेज हासिल करने के लिए बधाई जबकि 12 राज्यों ने 80 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर लिया है.”

जेपी नड्डा ने लिखा था, “यह शानदार तरक्की देश भर के राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स, फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स और माता-पिता के मिलकर किए गए प्रतिबद्धता को दिखाती है. सरकारी स्वास्थ्य केंद्र और यू-विन के जरिए पात्र 14 वर्ष की बच्चियों के लिए मुफ्त, सुरक्षित और असरदार सिंगल-डोज एचपीवी वैक्सीनेशन उपलब्ध होने से, India सर्वाइकल कैंसर से मुक्त भविष्य की ओर बढ़ रहा है.”

–

एसडी/पीएम