इंदौर पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में आए 89 आवेदन

इंदौर, 28 जुलाई . Madhya Pradesh में आम लोगों की समस्याओं के निदान के लिए हर Tuesday को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है. इसी क्रम में प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में Police कमिश्नर की जनसुनवाई में 89 आवेदन आए जिनके समाधान के प्रयास किए गए.

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Police आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह द्वारा कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को सुन कर त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया.

जनसुनवाई में कुल 89 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें प्रमुख रूप से बेटा-बहू, पति-पत्नी द्वारा परेशान करने जैसे आपसी पारिवारिक विवाद, आपसी मतभेद, पैसों के लेन-देन, फाइनेंशियल फ्रॉड, सुनवाई न होने की शिकायतें, प्लॉट-मकान, जमीन संबंधी धोखाधड़ी, महिला अपराध एवं अन्य Police संबंधित प्रकरण शामिल रहे.

Police कमिश्नर द्वारा प्रत्येक आवेदक की समस्याओं एवं व्यथा को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को समक्ष में एवं फोन के द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. साथ ही आमजन को आश्वस्त किया कि इंदौर Police उनकी सुरक्षा, न्याय और अधिकारों के संरक्षण हेतु सदैव प्रतिबद्ध है.

जनसुनवाई के दौरान अति Police आयुक्त नगरीय इंदौर मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना गया तथा मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई. इसके अतिरिक्त, Police द्वारा मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से भी काउंसलिंग कर, आपसी एवं पारिवारिक विवादों के समाधान हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे मामलों का शांतिपूर्ण एवं शीघ्र निराकरण संभव हो सके.

एसएनपी/डीकेपी