
New Delhi, 25 मई . Maharashtra के रायगढ़ जिले में कोंकण क्षेत्र से सतारा जा रहे एक पर्यटक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. इसकी जानकारी Monday को अधिकारियों ने दी. फिलहाल बचाव अभियान जारी है.
अधिकारियों के मुताबिक, वाहन अनियंत्रित होकर रायगढ़ जिले के पहाड़ी क्षेत्र में लगभग 1,000 फीट गहरी घाटी में जा गिरा. बचाव दल ने अब तक तीन शव बरामद किए हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश और उन्हें निकालने के प्रयास जारी हैं. इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है.
हादसे पर Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस ने शोक व्यक्त किया. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”रायगढ़ जिले के अम्बेनाली घाट पर हुए भीषण हादसे में 8 लोगों की जान चली गई, यह बेहद दुखद घटना है. मैं उनके परिवार को हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. हम उनके परिवारों के दुख में उनके साथ हैं.”
उन्होंने आगे लिखा, “ये आठ दोस्त एक यात्रा पर जा रहे थे. इस दौरान उनका वाहन 1,500 फीट गहरी घाटी में गिर गया, जिसके परिणामस्वरूप शव अलग-अलग स्थानों पर बिखरे पड़े हैं. जिला प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है और 7-7 कर्मियों की 5 टीमें गठित की हैं. शवों को निकालने के प्रयास युद्धस्तर पर चल रहे हैं और अब तक 3 शव बरामद किए जा चुके हैं. शेष शवों को भी जल्द ही निकाल लिया जाएगा. एनडीआरएफ से भी सहायता ली जा रही है. अन्य स्वयंसेवी बचाव दल भी मदद कर रहे हैं. मृतकों में से 1 रत्नागिरी जिले का है, जबकि शेष 7 सतारा जिले के हैं. रायगढ़ और सतारा Police बल भी समन्वय में काम कर रहे हैं.”
अधिकारियों ने बताया कि Police, स्थानीय प्रशासन और आपदा राहत इकाइयों की टीमें दुर्घटनास्थल पर तैनात कर दी गई हैं. बचावकर्मी रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से खाई तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.
अधिकारियों ने बताया कि दुर्गम क्षेत्र और घाटी की अत्यधिक गहराई के कारण बचाव अभियान में मुश्किल आ रही है. मृतकों की पहचान अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं हो पाई है.
वहीं, धुले से Monday सुबह एक और भीषण सड़क दुर्घटना की खबर मिली है, जिसमें Mumbai -आगरा राजमार्ग पर कई वाहनों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और 26 अन्य घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और Police ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है.
–
एसके/एएस
Skip to content