भारत टैक्सी ऐप पर 8.48 लाख ड्राइवर पंजीकृत, डेली राइड्स 11 हजार के पार

New Delhi, 12 अगस्त . सहकारी मॉडल पर आधारित डिजिटल मोबिलिटी प्लेटफॉर्म India टैक्सी पर देशभर में 8.48 लाख ड्राइवर और 44.27 लाख ग्राहक पंजीकृत हैं और इसके माध्यम से रोजाना 11,106 राइड्स की जा रही हैं. यह जानकारी Government ने संसद में Wednesday को दी.

केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा को बताया कि सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (एसटीसीएल) द्वारा संचालित इस प्लेटफॉर्म के जरिए सारथियों (ड्राइवरों) की कुल 83.70 करोड़ रुपए की कमाई सुनिश्चित हुई है. India टैक्सी को दिल्ली-एनसीआर, Gujarat, Maharashtra और Rajasthan में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जा चुका है.

सहकारिता मंत्रालय के बयान के अनुसार, India टैक्सी सेवाओं को अन्य राज्यों में चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है. इसका विस्तार परिचालन संबंधी जरूरतों और आवश्यक मंजूरियों के आधार पर किया जा रहा है.

बयान में कहा गया कि विस्तार के लिए परिचालन की तैयारी, सारथियों की उपलब्धता, वैधानिक आवश्यकताओं को पूरा करना, संबंधित राज्य Governmentों, सहकारी संस्थाओं और अन्य हितधारकों के साथ समन्वय जैसे कारकों को ध्यान में रखा जा रहा है.

योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया में सारथियों या ड्राइवरों का पंजीकरण और ऑनबोर्डिंग, ग्राहकों का नामांकन, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा चिन्हित शहरों और राज्यों में सेवाओं का विस्तार शामिल है.

क्षेत्रवार औसत दैनिक यात्राओं के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में 5,574, Gujarat में 3,817, पुणे में 632, jaipur में 372, Lucknow में 324, Mumbai में 197 और चंडीगढ़ में 190 दैनिक यात्राएं दर्ज की गईं. इन सभी को मिलाकर रोजाना कुल 11,106 यात्राएं होती हैं.

Union Minister ने बताया कि India टैक्सी एक सहकारी आधारित मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है, जिसका संचालन सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड (एसटीसीएल) द्वारा बहु-राज्य सहकारी समितियां अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत किया जाता है. वहीं, यात्री साथी पश्चिम बंगाल Government के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग (डीआईटीई) द्वारा विकसित और संचालित मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है.

एसटीसीएल ने 19 जुलाई, 2026 को पश्चिम बंगाल Government के साथ यात्री साथी प्लेटफॉर्म के साथ सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. इस समझौते के तहत India टैक्सी ड्राइवरों के नामांकन, सहकारी सदस्यता, ड्राइवर कल्याण और जन-जागरूकता के क्षेत्रों में सहयोग करेगा.

एबीएस/