नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही एक और तोहफा मिलने वाला है। सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का डीए एरियर अकाउंट में भेज सकती है। डीए एरियर की तीन छमाही यानी 18 महीने का पैसा अकाउंट में आएगा जिससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले होगी।
कब तक आएंगे 2 लाख 18 हजार रुपये?
सरकार ने अभी यह राशि भेजने का ऐलान आधिकारिक रूप से तो नहीं किया है, लेकिन मीडिया की खबरों में दावा किया जा रहा है कि सरकार आम चुनाव से पहले यह राशि भेज सकती है। अगर सरकार ने फैसला लिया तो डीए एरियर की राशि दिवाली से पहले कर्मचारियों के खाते में आ सकती है।
कितनी रकम आएगी अकाउंट में?
डीए एरियर की राशि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी के आधार पर तय की जाएगी। एक कैलकुलेशन के अनुसार, अगर किसी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 56,900 रुपये है तो उसे डीए एरियर के रूप में 2 लाख 18 हजार रुपये से ज्यादा मिलेंगे।
डीए एरियर का फायदा किसे होगा?
डीए एरियर का फायदा करीब 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को होगा। इसमें केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के कर्मचारी शामिल हैं।
क्या है डीए एरियर?
डीए एरियर वह राशि है जो कर्मचारियों को तब मिलती है जब उनका डीए बढ़ जाता है, लेकिन उन्हें तुरंत इसका फायदा नहीं मिलता है। सरकार आमतौर पर कर्मचारियों को डीए एरियर की राशि एकमुश्त देती है।