
Mumbai , 29 सितंबर . एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की टीम और लॉस एंजेलिस बेस्ड एआई कंपनी से जुड़ा विवाद अब social media तक पहुंच गया है. उर्वशी की टीम ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने एक्ट्रेस के नाम, तस्वीरों और वीडियो का बिना अनुमति इस्तेमाल किया है. इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और नुकसान की भरपाई के तौर पर करीब 7,000 करोड़ रुपए के हर्जाने का आकलन किया जा रहा है.
अब Bollywood डॉट एआई और हॉलीवुड डॉट एआई के फाउंडर और सीईओ शीराज हसन ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है.
यह पूरा मामला एक वायरल इंटरव्यू के बाद सामने आया, जिसमें Bollywood डॉट एआई ने उर्वशी रौतेला से Bollywood और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर उनकी राय पूछी थी.
इस दौरान उर्वशी से Bollywood और एआई के बीच बदलते रिश्ते पर सवाल किया गया था. जवाब में एक्ट्रेस ने कहा था, ”Bollywood? मुझे लगता है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ऐसी चीज है, जो Bollywood को प्रभावित कर रही है. Bollywood इससे परेशान है. मैं Bollywood से प्यार करती हूं.”
उर्वशी की इस टिप्पणी पर शीराज हसन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए जवाब दिया. उन्होंने कहा कि इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस के मुंह में कोई बात नहीं डाली गई थी.
शीराज ने उर्वशी को एआई और Bollywood के भविष्य को लेकर और जानकारी हासिल करने की सलाह भी दी.
उन्होंने लिखा, ”उर्वशी, हमने आपके मुंह में ये शब्द नहीं डाले थे. मैं आपको सलाह देता हूं कि अगली बार जवाब देने से पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और Bollywood के एंटरटेनमेंट बिजनेस के भविष्य के बारे में खुद को और शिक्षित करें.”
शीराज हसन ने Bollywood डॉट एआई और हॉलीवुड डॉट एआई को एंटरटेनमेंट का भविष्य बताते हुए एआई फिल्मों, वर्टिकल ड्रामा और डिजिटल स्टार्स का जिक्र किया.
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ”Bollywood डॉट एआई और हॉलीवुड डॉट एआई एंटरटेनमेंट का भविष्य हैं: एआई फिल्में, वर्टिकल ड्रामा और डिजिटल स्टार्स जो कभी बूढ़े नहीं होते, कई भाषाएं बोलते हैं, चौबीस घंटे काम करते हैं और जिनका कोई ईगो नहीं होता. आप अपने जवाब से लड़ सकते हैं, लेकिन जो अगला बदलाव आने वाला है, उससे नहीं लड़ सकते. इसे अपनाइए, क्योंकि यह Bollywood में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के विकास का हिस्सा है.”
वहीं, उर्वशी रौतेला की टीम लगातार इस बात को लेकर आपत्ति जता रही है कि एक्ट्रेस के नाम, तस्वीर और पहचान का एआई से जुड़े व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए कथित तौर पर बिना अनुमति उपयोग किया गया. टीम की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कंपनी ने कथित तौर पर उर्वशी के नाम, तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल करके अरबों डॉलर की वैल्यू जेनरेट की है.
टीम ने बयान में कहा, ”उनके बिजनेस ने कथित तौर पर उर्वशी के नाम, तस्वीरों और वीडियो का बिना अनुमति इस्तेमाल करके अरबों डॉलर की वैल्यू जेनरेट की है. हम उचित कानूनी उपाय अपना रहे हैं, जिसमें लॉस एंजेलिस बेस्ड कंपनी के खिलाफ 7,000 करोड़ रुपए के नुकसान का आकलन भी शामिल है.”
टीम ने आगे कहा, ”अपनी एआई कंपनी बनाइए. अपना ब्रांड बनाइए. लेकिन जब तक आपके पास अनुमति नहीं है, अपने बिजनेस में उर्वशी का नाम इस्तेमाल न करें.”
–
पीके/एबीएम
Skip to content