
अगरतला, 4 मई . अधिकारियों ने Sunday को बताया कि त्रिपुरा में नाबालिग पोती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और उसकी हत्या करने के आरोप में एक 70 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
त्रिपुरा के Chief Minister माणिक साहा ने Sunday को Police को निर्देश दिया कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं.
Chief Minister ने एक social media पोस्ट में कहा कि उन्हें सिपाहीजाला जिले के सोनमुरा सब-डिवीजन के चंदनमुरा गांव में 10वीं कक्षा की एक छात्रा की अप्राकृतिक मौत की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी मिली है. Sunday को स्थानीय विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री किशोर बर्मन ने इलाके के निवासियों से बात की. यह घटना बेहद हृदयविदारक और दुखद है. Police ने शुरुआती जांच के आधार पर पहले ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से निष्पक्ष और गहन जांच के माध्यम से दोषियों की पहचान करने और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, और इस लक्ष्य को हासिल करने के प्रयास जारी हैं.
एक Police अधिकारी ने बताया कि 70 वर्षीय व्यक्ति, प्राण बल्लभ दास, जिस पर अपनी 16 वर्षीय पोती के साथ रेप और उसकी हत्या का आरोप है, उसको Saturday को गिरफ्तार किया गया.
दास को Friday को लड़की का शव उनके घर से बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया था.
Police ने पीड़िता के पिता, बापी दास द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया.
पड़ोसियों के हवाले से Police ने बताया कि पीड़िता अपने दादा-दादी के साथ रह रही थी, क्योंकि उसके पिता – जो Bengaluru में एक निजी सुरक्षा एजेंसी में काम करते हैं – ने अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी कर ली थी.
आरोप है कि पीड़िता का उसके दादा द्वारा बार-बार यौन शोषण किया गया. अपनी बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद बापी दास घर लौट आए.
बापी दास और स्थानीय निवासियों ने कहा, “हम आरोपी के लिए मृत्युदंड की मांग करते हैं, ताकि एक कड़ा संदेश दिया जा सके कि जो व्यक्ति इतना जघन्य अपराध करता है, उसके लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं है.”
Police के अनुसार, मामले की जांच चल रही है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट Monday को आने की उम्मीद है, जिससे मामले में और अधिक स्पष्टता आने की संभावना है.
–
एएमटी/डीकेपी
Skip to content