
चमोली, 14 अगस्त . उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी में निर्माणाधीन रेलवे टनल में Thursday शाम अचानक पानी और मलबा घुस जाने से बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में अब 7 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं.
जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में अब तक 14 घायलों को भर्ती कराया गया है. इनमें सुनील दीवान, हाबिल गुडिया, निस्तर भिगंरा, विनोद रावना, दीना बेगरा, खेला राम बिसरा, छबेग सिंह, तिलक राज, चन्दन कुमार, अवधेश, नन्दलाल, रोहित पाण्डे, पेन सिंह और गोविंद शामिल हैं.
इस दुखद घटना पर Chief Minister पुष्कर सिंह धामी पीपलकोटी टनल हादसा स्थल का निरीक्षण करेंगे. वह सुबह आपदा प्रभावित टनल क्षेत्र पहुंचेंगे और मौके पर राहत-बचाव कार्यों का जायजा लेंगे.
सीएम धामी टनल हादसे में घायल हुए लोगों से भी मिलेंगे. इसके बाद वह गोपेश्वर जिला अस्पताल जाकर भर्ती घायलों की कुशलक्षेम पूछेंगे और उपचार व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे.
दोपहर 12:30 बजे Chief Minister धामी हरिद्वार पहुंचेंगे. वहां वह प्रेमनगर आश्रम में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में शामिल होंगे.
स्थानीय विधायक लखपत बुटोला ने इस घटना को बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा, “यह एक गहरा दुखद हादसा है. प्रशासन की पूरी टीम और मेरे सभी साथी मौके पर पहुंच चुके हैं. हमारी प्राथमिकता बचाव कार्य में लगे लोगों को हर संभव सहयोग देना है.”
चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि Thursday शाम 6.30 बजे के आसपास निर्माण कार्य के दौरान बड़ी मात्रा में पानी और मलबा टनल के अंदर चला गया था.
Chief Minister धामी ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि वह वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार रियल टाइम अपडेट लेकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
अधिकारियों के अनुसार, Thursday शाम करीब 6.30 बजे जब टनल में काम चल रहा था तभी पानी और मलबे का तेज बहाव भीतर घुस गया. इस दौरान 20 से 25 मजदूर टनल के अंदर फंस गए.
राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. भारतीय सेना की एचएआरडी (मानवीय सहायता और आपदा राहत) और मेडिकल टीमें जोशीमठ से मौके पर पहुंच गई हैं. उनके साथ आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, Police और जिला प्रशासन की टीमें भी राहत कार्य में जुटी हैं.
–
एएस
Skip to content