
कोलकाता, 18 जून . पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा थाना पर धावा बोलकर टीएमसी नेता जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश के मामले में Police ने सात और लोगों को गिरफ्तार किया है. इस घटना का नेतृत्व कथित तौर पर जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी कर रही थीं, जो फिलहाल फरार हैं.
डायमंड हार्बर जिला Police द्वारा की गई इन सात नई गिरफ्तारियों के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गई है. इससे पहले पिछले दो दिनों में आठ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
Police सूत्रों के अनुसार, फरार रेजिना बीबी के खिलाफ अब आर्म्स एक्ट, 1959 और एक्सप्लोसिव्स एक्ट, 1884 की अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गई हैं. Police का आरोप है कि फाल्टा थाने पर हमले और जहांगीर खान को छुड़ाने की पूरी साजिश के पीछे वही मुख्य भूमिका में थीं.
बताया गया कि 16 जून को रेजिना बीबी के नेतृत्व में तृणमूल समर्थकों की भीड़ ने फाल्टा थाने में घुसकर जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश की थी. हालांकि, मौके पर मौजूद राज्य Police और केंद्रीय सशस्त्र Police बल (सीएपीएफ) के जवानों ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया और उनकी कोशिश नाकाम कर दी.
Police जांच और गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि हमले की योजना एक दिन पहले Monday को एक गुप्त स्थान पर बनाई गई थी. Police के मुताबिक इस बैठक की अध्यक्षता रेजिना बीबी ने की थी.
एक जिला Police अधिकारी के अनुसार, बैठक में तय किया गया था कि समर्थक फाल्टा थाने से करीब तीन किलोमीटर दूर एक स्थान पर एकत्र होंगे और वहां से संगठित तरीके से अचानक थाने पर धावा बोलकर जहांगीर खान को छुड़ा लिया जाएगा.
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में फाल्टा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जहांगीर खान को इलाके में लंबे समय तक बेहद प्रभावशाली नेता माना जाता रहा है.
इस बीच Wednesday को Chief Minister सुवेंदु अधिकारी फाल्टा पहुंचे और एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायमंड हार्बर जिला Police को निर्देश दिया कि फाल्टा थाने पर हमला करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए.
Chief Minister ने Police को हमलावरों की संपत्तियां जब्त करने और बाद में उनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए.
–
डीएससी
Skip to content