
कराची, 20 जून . Pakistan के उत्तर पश्चिमी हिस्से के जिले बन्नू में Saturday को सड़क किनारे एक के बाद एक हुए दो धमाकों में 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. स्थानीय मीडिया ने Police अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी.
बन्नू अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के निकट स्थित है. जिला Police प्रमुख यासिर अफरीदी ने पत्रकारों को बताया कि सड़क किनारे लगाए गए बमों में पहला विस्फोट एक यात्री वैन के गुजरने के दौरान हुआ. इस धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए.
पहले विस्फोट के बाद स्थानीय लोग मृतकों और घायलों को एंबुलेंस तक पहुंचा रहे थे, तभी दूसरा विस्फोट हुआ. दूसरे धमाके में कम से कम दो और लोगों की मौत हो गई. Police का कहना है कि बम विस्फोट रिमोट कंट्रोल के जरिए किया गया.
Police और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने यह आशंका जताई कि क्षेत्र में और भी विस्फोटक उपकरण हो सकते हैं, इसलिए व्यापक जांच की जा रही है.
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
प्रमुख Pakistanी दैनिक डॉन के अनुसार, बन्नू जिले के वजीर उपमंडल के अर्ध-जनजातीय पहाड़ी क्षेत्र मार्का बेरा में ये विस्फोट हुआ. धमाके में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए.
इस बीच, सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया.
Pakistan के President आसिफ अली जरदारी ने इस “इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी)” हमले की कड़ी निंदा की और निर्दोष नागरिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया.
एक बयान में उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
स्थानीय मीडिया आउटलेट्स के अनुसार, Saturday की यह घटना बन्नू के दूरदराज पहाड़ी इलाकों में बनी हुई सुरक्षा चुनौतियों को उजागर करती है और इस क्षेत्र से गुजरने वाले नागरिकों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों की चिंताओं को बढ़ाती है.
हाल के महीनों में बन्नू जिला लगातार सुरक्षा संबंधी घटनाओं का केंद्र रहा है. बढ़ती उग्रवादी हिंसा के बीच नागरिकों और स्थानीय सुरक्षा बलों दोनों को निशाना बनाया गया है.
एक सप्ताह पहले, उग्रवादियों ने मिरयान रोड पर स्थित टेरी राम पुलको विस्फोटकों से उड़ाने की कोशिश की थी, जिससे पुल को आंशिक नुकसान पहुंचा था.
12 जून को बन्नू में अलग-अलग हमलों में दो Police constable मारे गए थे. पिछले महीने कानून प्रवर्तन एजेंसियों, एक शांति समिति और हमलावरों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में दो Policeकर्मी और दो नागरिक मारे गए थे, जबकि 25 आतंकवादी ढेर कर दिए गए थे.
बढ़ती घटनाओं के बीच Thursday को आयोजित एक जिरगा (जनजातीय सभा) ने Government से तत्काल कदम उठाने और क्षेत्र से उग्रवाद का पूरी तरह सफाया करने की मांग की थी.
–
केआर/
Skip to content