7.8 प्रतिशत की विकास दर तक पहुंचना एक बड़ा बदलाव, राहुल गांधी को आर्थिक विकास की समझ नहीं : रविशंकर प्रसाद

New Delhi, 1 सितंबर . भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने Tuesday को New Delhi स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर India की अर्थव्यवस्था की मजबूत विकास दर को केंद्र Government की आर्थिक नीतियों और स्थिर नेतृत्व का परिणाम बताया. उन्होंने अप्रैल-जून 2026 तिमाही में India की 7.8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर जारी आर्थिक अनिश्चितताओं, खाड़ी संकट, तेल आपूर्ति की चुनौतियों और सप्लाई चेन में व्यवधान के बावजूद India ने तेज आर्थिक वृद्धि दर्ज की है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रविशंकर प्रसाद ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि 7.8 प्रतिशत की विकास दर अपने आप में महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका महत्व उन वैश्विक परिस्थितियों के संदर्भ में और बढ़ जाता है, जिसमें यह उपलब्धि हासिल हुई.

उन्होंने कहा कि संबंधित तिमाही के दौरान खाड़ी क्षेत्र में संकट, तेल से जुड़ी समस्याएं, सप्लाई चेन में रुकावट और वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता जैसी कई चुनौतियां मौजूद थीं. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने मजबूत प्रदर्शन किया.

भाजपा नेता ने कहा कि India की विकास दर की तुलना कुछ अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से करते हुए कहा कि इसी अवधि में कनाडा की वृद्धि करीब 1.5 प्रतिशत, जर्मनी की 1 प्रतिशत और ब्रिटेन की 2.1 प्रतिशत रही. उन्होंने अमेरिका की विकास दर करीब 2.1 प्रतिशत, मलेशिया की लगभग 6 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया की करीब 3.7 प्रतिशत बताते हुए कहा कि वैश्विक संकट के बीच India की स्थिति अपेक्षाकृत मजबूत रही है.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि खाड़ी संकट, युद्धों, होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी समस्याओं और तेल की आवाजाही में आने वाली संभावित बाधाओं का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है. ऐसे समय में India का 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ना देश की आर्थिक क्षमता और नीतिगत मजबूती को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि India के आर्थिक प्रबंधन को इसके लिए बधाई दी जानी चाहिए. रविशंकर प्रसाद ने Prime Minister Narendra Modi की दूरदर्शिता, समझदारी और नेतृत्व की भी सराहना की. साथ ही उन्होंने वित्त मंत्रालय और वित्त मंत्री के आर्थिक प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए इसे India की मजबूत आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण बताया.

रविशंकर प्रसाद ने अपने बयान में 2013 के India और वर्तमान India की आर्थिक स्थिति की तुलना की. उन्होंने कहा कि 2013 में India की अर्थव्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘फ्रैजाइल फाइव’ यानी कमजोर मानी जाने वाली पांच प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल किया जाता था. उन्होंने उस समय के लिए ‘पॉलिसी पैरालिसिस’ यानी नीतिगत ठहराव का भी जिक्र किया.

BJP MP ने 2013 का अपना एक व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि उस समय वे राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता थे और एक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क गए थे. उनके मुताबिक, वहां कुछ अमेरिकी और भारतीय-अमेरिकी निवेशकों ने उनसे मुलाकात कर India में अपने निवेश को लेकर चिंता जताई थी.

उन्होंने कहा कि निवेशकों ने उनसे पूछा था कि क्या उन्हें India से अपना पैसा निकाल लेना चाहिए और क्या India में उनका पैसा डूब सकता है. रविशंकर प्रसाद ने बताया कि उन्होंने उस समय निवेशकों को आश्वासन दिया था कि चिंता करने की जरूरत नहीं है और उनकी पार्टी सत्ता में आने के बाद स्थिति को ठीक करेगी.

इसी प्रसंग को वर्तमान आर्थिक स्थिति से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि India का ‘फ्रैजाइल फाइव’ से निकलकर 7.8 प्रतिशत की विकास दर तक पहुंचना एक बड़े बदलाव को दिखाता है.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि तेज आर्थिक विकास के लिए स्थिर नेतृत्व जरूरी है. उनके मुताबिक, ऐसा नेतृत्व होना चाहिए जो संकट को भी अवसर में बदलने की क्षमता रखता हो. उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग, व्यापार, निर्माण और सर्विस सेक्टर समेत अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के योगदान और मोदी Government की नीतियों ने इस विकास दर को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कई चुनौतियां मौजूद होने के बावजूद India ने अपनी विकास गति को बनाए रखा है. भाजपा नेता ने इसे Government की आर्थिक नीतियों और आर्थिक प्रबंधन की सफलता के तौर पर पेश किया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी ने India का मनोबल गिराने और देश को कमजोर दिखाने का ठेका ले रखा है? उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कई मुद्दों पर पूरे भरोसे के साथ गलत बातें कहते हैं.

BJP MP ने राहुल गांधी के उस कथित बयान का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘मृत अर्थव्यवस्था’ बताया था. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि राहुल गांधी के उस दावे का जवाब है.

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को आर्थिक प्रबंधन और आर्थिक विकास की पर्याप्त समझ नहीं है. भाजपा नेता ने कहा कि एक तरफ विपक्ष India की अर्थव्यवस्था को कमजोर बताने की कोशिश करता है, जबकि दूसरी तरफ ताजा जीडीपी आंकड़े देश की तेज विकास दर को दिखा रहे हैं.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि India की मौजूदा आर्थिक स्थिति को केवल एक तिमाही के आंकड़े के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे पिछले वर्षों में हुए व्यापक आर्थिक बदलाव के संदर्भ में समझना चाहिए. उनके मुताबिक, 2013 के ‘फ्रैजाइल फाइव’ वाले दौर से 7.8 प्रतिशत की वृद्धि तक का सफर India की आर्थिक स्थिति में आए बदलाव को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि वैश्विक संकटों के बीच India का मजबूत प्रदर्शन देश के आर्थिक प्रबंधन, स्थिर नेतृत्व और विभिन्न क्षेत्रों में Government की नीतियों का परिणाम है. उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व को इस बदलाव का प्रमुख आधार बताते हुए कहा कि India आज वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच मजबूती के साथ खड़ा है.

एएस