‘7 अक्टूबर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में स्वर्णिम दिन’, पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पर अमित शाह ने की प्रशंसा

गुरुग्राम, 7 अक्टूबर . केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने Prime Minister Narendra Modi के कार्यकाल की प्रशंसा की है. शाह ने कहा कि मोदी जी ने लगातार 25 साल सीएम और पीएम बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है. जब भी India का इतिहास लिखा जाएगा ये 25 साल स्वर्णिम अक्षरों से लिखे जाएंगे.

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने Wednesday को Prime Minister Narendra Modi के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुग्राम (Haryana) में ‘विकसित India संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा’ को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि करोड़ों लोगों को साथ लेकर लंबे समय तक शासन के शीर्ष पर बने रहना भारतीय राजनीति में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है.

उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “7 अक्टूबर का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक दिन है. साधारण परिवार से निकलकर अपनी क्षमता, नेतृत्व और जनसमर्थन के बल पर मोदी जी ने Chief Minister व Prime Minister के रूप में सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे किए हैं. लगातार 25 साल सीएम और पीएम बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है और वो व्यक्ति पीएम मोदी हैं. जब भी India का इतिहास लिखा जाएगा ये 25 साल स्वर्णिम अक्षरों से लिखे जाएंगे.”

शाह ने कहा कि इन 25 सालों में गरीबी से मुक्ति, सुरक्षित भारत, धारा 370 हटाना, नक्सलवाद समाप्त करना, राम जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ का मंदिर बनाना, देश में इंफ्रास्ट्रक्चर को ऊपरी सीमा तक ले जाना और 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने जैसे अनेक ऐतिहासिक पड़ाव देखे हैं. ये यात्रा India कल्याण, गरीब कल्याण, India गौरव की यात्रा है और इस यात्रा को यादगार बनाने के लिए देशभर, हर जिले में ये सेवा ज्योति यात्रा आयोजित की है.

अमित शाह ने कहा कि देशभर में युवा मोदी जी के ‘सेवा के 25 साल’ पर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ लेकर प्रमुख चौराहों पर पहुंचेंगे और वहां सेवा की मशाल प्रज्वलित करेंगे. उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक युवा इस यात्रा से जुड़ें और इसे जनभागीदारी का उत्सव बनाएं.

–

डीसीएच/