
Mumbai , 25 जून . Mumbai पोर्ट अथॉरिटी ने Thursday को अपना 154वां स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर बंदरगाह (पोर्ट) से जुड़ी कुल 63 परियोजनाओं का अनावरण किया गया, जिनकी कुल अनुमानित लागत 5,028.17 करोड़ रुपए है. यह जानकारी केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई.
बयान के अनुसार, इन परियोजनाओं में 132.29 करोड़ रुपए की लागत वाली 7 परियोजनाओं का उद्घाटन, 1,354.59 करोड़ रुपए की 34 परियोजनाओं का शिलान्यास और 3,541.29 करोड़ रुपए की 22 नई परियोजनाओं की घोषणा शामिल है.
Mumbai पोर्ट अथॉरिटी के 154वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने Mumbai पोर्ट को 154 वर्षों की सफल सेवा के लिए बधाई दी और कहा कि Mumbai को India की वित्तीय और व्यावसायिक राजधानी बनाने में इस बंदरगाह की अहम भूमिका रही है.
उन्होंने कहा कि संस्थान की हर उपलब्धि उसके अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, पोर्ट उपयोगकर्ताओं और अन्य हितधारकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है.
सोनोवाल ने कहा कि India की समुद्री विकास यात्रा में Mumbai पोर्ट का विशेष स्थान है और यह निवेश, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स तथा ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में नए अवसर पैदा कर रहा है.
Union Minister ने अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, फेरी जेट्टी परियोजनाओं, जवाहर द्वीप पुनर्विकास परियोजना और ऊर्जा अवसंरचना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया, जिन पर Mumbai पोर्ट प्राधिकरण काम कर रहा है.
इस अवसर पर इंदिरा डॉक संचालन एवं रखरखाव (ओ एंड एम) समझौते तथा “विकसित India Mumbai मरीना” समझौते का भी आदान-प्रदान किया गया. ये समझौते पोर्ट संचालन को मजबूत बनाने, वाटरफ्रंट विकास को बढ़ावा देने और पोर्ट की परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग की दिशा में Mumbai पोर्ट प्राधिकरण के प्रयासों का हिस्सा हैं.
इस दौरान, मीडिया से बातचीत में Union Minister सोनोवाल ने कहा कि Mumbai पोर्ट ने अपने लंबे इतिहास में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि Mumbai पोर्ट ने Mumbai को दुनिया के प्रमुख शहरों में स्थापित करने और देश की वाणिज्यिक राजधानी के रूप में विकसित करने में अहम भूमिका निभाई है.
उन्होंने कहा कि बंदरगाह क्षेत्र में हुए विकास और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार ने देश के युवाओं के बीच समुद्री क्षेत्र को लेकर नई रुचि पैदा की है. उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में समुद्री क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों और कर्मियों की संख्या 1.12 लाख से बढ़कर लगभग 3.5 लाख तक पहुंच गई है, जो इस क्षेत्र में हुए व्यापक विस्तार और बढ़ते अवसरों को दर्शाती है.
Union Minister ने इस उपलब्धि का श्रेय Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व को देते हुए कहा कि देश में गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास के कारण युवाओं का भरोसा इस क्षेत्र में बढ़ा है. उन्होंने कहा कि Prime Minister के दूरदर्शी नेतृत्व की वजह से समुद्री क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है.
वहीं, वरिष्ठ नीति-निर्माताओं ने कहा कि Mumbai पोर्ट एक समृद्ध विरासत वाला संस्थान है, जो अब भविष्य की जरूरतों के अनुरूप क्रूज पर्यटन, वाटरफ्रंट विकास, हरित पहलों और बंदरगाह परिसंपत्तियों के प्रभावी उपयोग जैसे क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने बताया कि Mumbai पोर्ट ने अब तक का सबसे अधिक 7 करोड़ टन कार्गो हैंडलिंग का रिकॉर्ड बनाया है. साथ ही उन्होंने कहा कि बंदरगाह के विकास, दक्षता और बेहतर सेवाओं के लिए सभी हितधारकों के बीच सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है.
–
डीबीपी
Skip to content