60 साल के अबरार ने चार साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

बदायूं, 28 जून . उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में Police ने चार वर्षीय बच्ची को अगवा कर कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. Police ने खुलासा किया कि बच्ची से दुष्कर्म करने वाला आरोपी परिवार का एक रिश्तेदार है. Police की कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. Police ने उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं.

जानकारी के अनुसार, बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 25 जून की रात करीब 8 बजे बच्ची लापता हो गई थी. इसके बाद Police ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की. बच्ची के बरामद होने के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई. इसके बाद मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं.

एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि Police को बच्ची के अपहरण की सूचना मिली थी. तलाश के दौरान बच्ची एक खेत में मिली थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पता चला कि अपहरण के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था और उसे बाद में खेत ही में छोड़ दिया गया. वारदात के बाद आरोपी भी मौके से फरार हो गया था.

एसएसपी ने बताया कि बच्ची को खेत से बरामद किए जाने के बाद उसका मेडिकल कराया गया था. इस मामले में गहनता से विवेचना की गई और पता चला कि वारदात को उसके रिश्तेदार 60 वर्षीय अबरार पुत्र लतीफ ने अंजाम दिया था. एसएसपी अंकिता शर्मा के अनुसार, आरोपी अबरार उसी गांव का रहने वाला है, जिस गांव की बच्ची है.

उन्होंने बताया कि आरोपी के बारे में Police को सूचना मिली थी. इस पर कार्रवाई करते हुए जब Police टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो आरोपी ने गोली चलाना शुरू किया था. Police की जवाबी कार्रवाई में अबरार के दोनों पैरों में गोली लगी और वह मौके पर गिर गया. Police ने उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, उसका जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है.

डीसीएच/