अमृतसर में अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार से जुड़े तार

चंडीगढ़, 14 अप्रैल . अमृतसर कमिश्नरेट Police ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. Police ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 6 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं. पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी social media एक्स पर साझा की है.

पंजाब डीजीपी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी social media प्लेटफॉर्म के माध्यम से Pakistan स्थित तस्करों के संपर्क में थे और अवैध हथियारों की तस्करी में उनकी मदद कर रहे थे. इसके साथ ही आपराधिक तत्वों को इनकी आपूर्ति भी कर रहे थे. पंजाब भर के आपराधिक तत्वों को सप्लाई करने से पहले ही हथियारों को पकड़ लिया गया.

अमृतसर के Police स्टेशन कैंटोनमेंट में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत First Information Report दर्ज की गई है. आरोपियों के बारे में पता लगाने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए जांच जारी है.

डीजीपी ने कहा कि पंजाब Police India अवैध हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के खिलाफ अपनी शून्य-सहिष्णुता नीति के प्रति प्रतिबद्ध है, ताकि पंजाब को सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सके.

इसके पहले 8 अप्रैल को भी अमृतसर कमिश्नरेट Police ने बॉर्डर पार से गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था. इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया था. तलाशी के दौरान 7 एडवांस पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई थी. ये आरोपी भी social media के माध्यम से Pakistan में स्थित तस्करों के संपर्क में थे. अटारी सेक्टर के बॉर्डर इलाकों में गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी की जा रही थी. आरोपियों के खिलाफ छेहरटा थाना, अमृतसर में केस दर्ज किया गया था. Police पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाने और इसे समाप्त करने के लिए जांच कर रही है.

ओपी/एएस