50 हजार रुपए के अवैध पटाखों के साथ दो गिरफ्तार, दादरी पुलिस की कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा, 20 अक्टूबर . दीपावली पर अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए Police की कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में गौतमबुद्धनगर Police ने दादरी कस्बे में कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने आरोपियों के कब्जे से पांच कार्टन पटाखे बरामद किए हैं. बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है. यह कार्रवाई थाना दादरी Police और ग्रेटर नोएडा स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से की.

Police के अनुसार 19 अक्टूबर को थाना दादरी Police और स्वाट टीम ग्रेटर नोएडा को स्थानीय खुफिया जानकारी और बीट Policeिंग के माध्यम से अवैध पटाखों के संबंध में सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर Police टीम ने दादरी कस्बे में कार्रवाई की. इस दौरान दो संदिग्धों को पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उनके कब्जे से पांच कार्टन पटाखे बरामद हुए. Police ने पटाखों को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. Police ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिस (19) और निशांत (23) के रूप में की है. दोनों आरोपी गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी क्षेत्र के गौतमपुरी के निवासी हैं. Police अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

हालांकि, Police ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि बरामद पटाखे कहां से लाए गए थे और उन्हें कहां बेचा जाना था. इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद मामले की अन्य कड़ियां स्पष्ट हो सकेंगी. इस मामले में थाना दादरी में मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है.

दीपावली के अवसर पर पटाखों की मांग बढ़ने के कारण अवैध भंडारण और बिक्री की आशंका बनी रहती है. ऐसे में Police स्थानीय खुफिया तंत्र और बीट Policeिंग के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है. दादरी में हुई यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा है. Police की इस कार्रवाई में पांच कार्टन पटाखों की बरामदगी हुई है, जिनकी कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है. मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब आगे की वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

–

पीकेटी/