50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना केंद्र सरकार की बड़ी उपलब्धि: जेडीयू

Patna, 23 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi के पिछले 12-13 वर्षों के कार्यकाल में देश में करीब 50 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने के बयान पर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि गरीबी कम करना एक कठिन लक्ष्य था, लेकिन केंद्र Government ने इसे हासिल करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है. वहीं, उन्होंने Samajwadi Party के प्रमुख अखिलेश यादव और जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा.

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में गरीबी के उच्च स्तर को कम करना एक बड़ी चुनौती थी. इसके लिए केंद्र Government ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू कीं. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर और जमीनी स्तर पर लागू की गई विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सरकारी सहायता पहुंचाई गई. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने गरीबी कम करने के लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

Samajwadi Party प्रमुख अखिलेश यादव के भाजपा के कमल के मुरझाने संबंधी बयान पर राजीव रंजन ने तंज कसते हुए कहा कि यह Political रूप से थके हुए नेताओं की टिप्पणी है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में अपना Political भविष्य उज्ज्वल दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए वे इस तरह की व्यंग्यात्मक टिप्पणियां कर रहे हैं.

राजीव रंजन ने कहा कि जब गरीबी कम होने से संबंधित आंकड़े विभिन्न सांख्यिकीय संस्थानों द्वारा प्रमाणित हैं, तो उनका मजाक उड़ाना किसी गंभीर राजनेता के लिए उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि Political बयानबाजी के बजाय नेताओं को गंभीर मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए.

जेडीयू को भाजपा का एजेंट बताने संबंधी प्रशांत किशोर के आरोप पर भी राजीव रंजन ने पलटवार किया. उन्होंने प्रशांत किशोर को बड़बोला राजनेता बताते हुए कहा कि उन्हें अपना पुराना बयान याद करना चाहिए. प्रशांत किशोर ने पहले कहा था कि अगर बिहार में जेडीयू 25 सीटें जीतती है, तो वे राजनीति से संन्यास ले लेंगे. इसके बावजूद उनके लगातार बयान सामने आ रहे हैं.

राजीव रंजन ने कहा कि प्रशांत किशोर 85 विधायकों वाली जेडीयू के खत्म होने की बात करते हैं, जबकि उनकी अपनी पार्टी के पास केवल एक विधायक है. उन्होंने कहा कि इस तरह के हास्यास्पद दावों से बिहार की तस्वीर और तकदीर नहीं बदली जा सकती. पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार बिहार की राजनीति के ऐसे अनुभवी नेता हैं, जिन्होंने केवल Political दल ही नहीं बनाया, बल्कि राज्य के विकास और बदलाव में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

इस बीच, बिहार Government के मंत्री दिलीप जायसवाल ने वर्चुअल राजस्व न्यायालय की शुरुआत को प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि Chief Minister सम्राट चौधरी के माध्यम से इस व्यवस्था का वर्चुअल शुभारंभ किया जा रहा है.

जायसवाल ने कहा कि अधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिलाधिकारी और आयुक्त के कार्यालयों में राजस्व से जुड़े कई मामले लंबे समय तक लंबित रहते हैं. नई ऑनलाइन और डिजिटल व्यवस्था लागू होने से मामलों के निपटारे की निगरानी आसान होगी. विभाग यह भी देख सकेगा कि अधिकारी किस मामले में क्या फैसला ले रहे हैं. इससे जवाबदेही बढ़ेगी और राजस्व संबंधी शिकायतों के समाधान में तेजी आने की उम्मीद है.

–

एएस