
Mumbai , 19 मई . Actor सलमान खान के Mumbai स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में एक 5 फुट लंबा ‘धामन’ सांप यानी इंडियन रैट स्नैक रेंगता हुआ मिला. इस घटना से परिसर में हड़कंप मच गया. हालांकि, इस सांप से इंसानों को कोई खतरा नहीं होता.
ड्यूटी पर तैनात Police constable ने तुरंत स्नेक रेस्क्यू एक्सपर्ट विक्की दुबे को सूचना दी.
विक्की दुबे मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी बरतते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर बाहर निकाल लिया. पूरे ऑपरेशन के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही.
मामले की जानकारी बांद्रा वेस्ट Police स्टेशन और वन विभाग के कंट्रोल रूम को भी दी गई. Police स्टेशन में इस घटना की आधिकारिक डायरी एंट्री भी कर ली गई है.
बिहार Government के वन, पर्यावरण एवं जल विभाग के अनुसार, धामन सांप कृषि के लिए फायदेमंद है. इसे इंडियन रैट स्नेक भी कहा जाता है. यह पूरे India में आमतौर पर पाया जाने वाला बिना जहर का सांप है.
यह चूहों, मेंढकों, छिपकलियों और छोटे जानवरों को अपना शिकार बनाता है. यह जहरीला नहीं होता, इसलिए इंसानों के लिए खास खतरा नहीं माना जाता, लेकिन इसके आकार और रंग के कारण लोग अक्सर डर जाते हैं.
धामन सांप किसानों का महत्वपूर्ण मित्र है क्योंकि यह चूहों की आबादी को नियंत्रित करता है. इससे फसलों को होने वाले नुकसान से बचाव होता है.
धामन सांप की रेंगने की गति काफी तेज होती है, इस वजह से इसे घोड़ा पछाड़ के नाम से भी जाना जाता है. इसकी औसत लंबाई 5 से 8 फीट तक होती है और वजन लगभग 2 किलोग्राम होता है. यह औसतन 15 वर्ष तक जीवित रहता है.
–
एमटी/एबीएम
Skip to content